facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Election: शिवसेना विधायकों की मुंबई में होगी बैठक, शिंदे को सभी फैसले लेने का अधिकार

Advertisement

शिवसेना विधायक दल की बैठक पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के मुंबई पहुंच जाने के बाद रविवार शाम को होगी।

Last Updated- November 24, 2024 | 3:19 PM IST
Maharashtra Election: Shiv Sena MLAs will meet in Mumbai, Shinde has the right to take all decisions शिवसेना विधायकों की मुंबई में होगी बैठक, शिंदे को सभी फैसले लेने का अधिकार

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राज्य में अगली सरकार के गठन के लिए सत्तारूढ़ महायुति सहयोगियों के साथ बातचीत करने के लिए अधिकृत किया है। शिवसेना विधायक दल की बैठक पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के मुंबई पहुंच जाने के बाद रविवार शाम को होगी। पार्टी नेता दीपक केसरकर ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है।

महायुति में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। इस गठबंधन ने शनिवार को 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट जीतकर राज्य में सत्ता बरकरार रखी।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे ने शनिवार शाम अपनी पार्टी की कार्यसमिति और नवनिर्वाचित सदस्यों की एक ऑनलाइन बैठक की जिसमें उन्हें सहयोगियों के साथ बातचीत करने के लिए अधिकृत किया गया। उन्हें विधायक दल के नेता, मुख्य सचेतक और अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त करने के लिए भी अधिकृत किया गया।

Also read: Maharashtra CM Swearing-In Ceremony: 25 नवंबर को महाराष्ट्र को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, 26 को होगा शपथ ग्रहण

केसरकर ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि नयी सरकार को 25 नवंबर तक शपथ लेनी होगी क्योंकि निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘शपथग्रहण समारोह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो सकता है। अजित पवार और एकनाथ शिंदे अपने-अपने दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे अपने-अपने दल का नेता चुनेंगे, जबकि मुख्यमंत्री को लेकर फैसला दिल्ली में होगा।’’ केसरकर ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement