facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड को लेकर महाराष्ट्र सरकार सतर्क, टास्क फोर्स बनाने का ऐलान

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 8:01 PM IST
Coronavirus JN.1

दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अचानक आई तेजी ने भारत में भी हलचल बढ़ा दी है। केंद्र सरकार की सलाह पर राज्य सरकारों ने भी तैयारी शुरु कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने बदली स्थिति का आकलन करने के लिए एक समिति (टास्क फोर्स) बनाने का ऐलान किया है। हालांकि कोविड मामलों के जानकारों का मानना हैं कि भारत को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

नागपुर में चल रहे विधानसभा सत्र में भी कोविड की हलचल सुनाई दी। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि चाहे चीन हो या जापान, कोरिया या ब्राजील सभी जगह से कोविड-19 के नए स्वरूप के सामने आने की खबरें आ रही हैं। चीन में स्थिति गंभीर है और अस्पताल में भर्ती होने के लिए बिस्तर भी उपलब्ध नहीं हैं। क्या कोई उच्चाधिकार प्राप्त समिति या कार्यबल गठित होगा, जो बदलती स्थिति और दुनिया के अन्य हिस्सों में संबंधित घटना का अध्ययन कर सके। पवार ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य को पार्टी के दायरे से ऊपर उठना चाहिए।

विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक कार्यबल या एक समिति का गठन करेंगी। हम इस पर केंद्र के साथ समन्वय करेंगे, जैसा कि विपक्ष के नेता ने सुझाव दिया है। हम बदलती स्थिति पर नजर रखने और सुझाव देने के लिए एक टास्क फोर्स या एक समिति का गठन करेंगे। हम निश्चित रूप से इन सुझावों पर अमल करेंगे।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करके कहा कि चीन से आ रही संक्रमण के मामले बढ़ने की खबर चिंता का विषय है, लेकिन हमारे वृहद टीकाकरण और बेहतर रिकॉर्ड के मद्देनजर घबराने की जरूरत नहीं है। हमें भरोसा रखना चाहिए और भारत सरकार तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

कोविड-19 महामारी के दौरान पुणे में स्थित एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की साझेदारी में कोविशील्ड टीका विकसित कर उसका उत्पादन किया था। गौरतलब है कि अक्टूबर में पूनावाला ने कहा था कि एसआईआई ने दिसंबर 2021 में टीके का उत्पादन बंद कर दिया था। उस वक्त उपलब्ध टीके में से करीब 10 करोड़ खुराकों की मियाद खत्म हो गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जापान, अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के नए स्वरूप पर नजर बनाए रखने के लिए पॉजिटिव नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण को सुरक्षित रखने का आग्रह किया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा था कि इस तरह की कवायद कोविड के नए स्वरूप का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की सुविधा प्रदान करेंगी।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement