facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Maharashtra Heatstroke Incident : अमित शाह ने पुरस्कार समारोह के दौरान चिलचिलाती धूप से हुई मौतों पर शोक जताया

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 2:54 PM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक दिन पहले ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान नवी मुंबई में तेज धूप की चपेट में आने से हुई कुछ लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य जिंदगी के लिये संघर्ष कर रहे हैं।

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खारघर इलाके में आयोजित समारोह में रविवार को शाह ने हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (राज्य सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘कल के महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में शामिल हुए लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उन लोगों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं जिनका वर्तमान में इलाज चल रहा है।’’

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोगों ने इस पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया और वे खुले मैदान में चिलचिलाती धूप में बैठे रहे।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Bhushan Award: लू लगने से 11 लोगों की मौत, 20 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती 

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement