facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब 9 नहीं, 10 घंटे काम करना होगा? बड़ा फैसला ले सकती है ये राज्य सरकार

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार निजी कर्मचारियों के लिए काम के घंटे बढ़ाने और ओवरटाइम नियम बदलने पर विचार कर रही है।

Last Updated- August 28, 2025 | 1:17 PM IST
आईटी कंपनियों ने की टैक्स घटाने और R&D को बढ़ावा देने की मांग, IT cos ask for simplification of tax regime, boost to R&D

महाराष्ट्र सरकार प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए काम के घंटे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अभी तक रोजाना अधिकतम 9 घंटे काम करने की अनुमति है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 घंटे करने का प्रस्ताव है। श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने बुधवार को बताया कि यह बदलाव वर्कप्लेस पर लचीलापन लाने और राज्य के श्रम कानूनों को अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

कैबिनेट में रखा गया प्रस्ताव

यह प्रस्ताव मंगलवार को मुंबई में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पेश किया गया। इसके तहत महाराष्ट्र शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट्स (रेगुलेशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) एक्ट, 2017 में बदलाव किए जाएंगे। यह कानून दुकानों, होटलों, मनोरंजन स्थलों और अन्य व्यवसायों में काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होता है।

अभी तक 10 या उससे कम कर्मचारियों वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों पर यह कानून लागू नहीं था। लेकिन नए प्रस्ताव में यह सीमा बढ़ाकर 20 कर्मचारियों तक करने की बात कही गई है। यानी अब छोटे व्यवसाय भी इस दायरे में आएंगे।

ओवरटाइम और ब्रेक के नए प्रावधान

प्रस्ताव में ओवरटाइम की सीमा 3 महीने में 125 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे करने का सुझाव है। इसके अलावा लगातार काम करने के नियमों में बदलाव और अनिवार्य ब्रेक का प्रावधान भी शामिल किया गया है। साथ ही, महिलाओं को देर रात तक काम करने की अनुमति देने की योजना पर भी विचार हो रहा है।

सरकार ने कहा- अभी विचार जारी

श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने स्पष्ट किया कि अभी किसी भी प्रस्ताव पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई निजी कंपनियों में कर्मचारी तय समय से ज्यादा काम करते हैं, लेकिन उन्हें अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलता। इसीलिए सरकार नए नियम बनाकर कामकाजी माहौल को और बेहतर बनाना चाहती है। अधिकारियों का मानना है कि इन बदलावों से कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों की दिक्कतें कम होंगी और खासकर महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक कार्य वातावरण तैयार होगा। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement