facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra: NCP की कोर कमेटी के प्रस्ताव पर विचार करेंगे शरद पवार, ले सकते हैं इस्तीफा वापस!

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 3:37 PM IST
NCP leader Praful Patel

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए और समय मांगा है।

राकांपा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए गठित की गई समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने के शरद पवार के फैसले को खारिज कर दिया। इसके बाद पटेल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दक्षिण मुंबई में पवार के सिल्वर ओक आवास पर उनसे मुलाकात की।

पटेल ने कहा, “हमने (शरद) पवार साहब से राकांपा समिति के उस प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया जिसमें उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने (पवार ने) और समय मांगा है और इसके बाद वे अपना फैसला बताएंगे।”

राकांपा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए गठित की गई समिति ने इससे पहले पवार के पद छोड़ने के फैसले को खारिज कर दिया। पटेल ने समिति की बैठक के बाद कहा, “समिति ने आम-सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया है। इसमें पवार के पद छोड़ने के फैसले को आम-सहमति से खारिज कर दिया गया और पार्टी का अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया गया है।”

राकांपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद दो मई को पवार ने पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समिति का गठन किया था जिसमें उनके भतीजे अजित पवार, पुत्री सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement