facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra: आयोजकों को रखना होगा डांडिया में शामिल होने वाले लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान

Advertisement

Dandiya dance: प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं समेत एम्बुलेंस रखना अनिवार्य

Last Updated- October 12, 2023 | 8:47 PM IST
Maharashtra: Organizers will have to take care of the health of the people participating in Dandiya

मुंबई समेत राज्यभर के नवरात्रि के औचित्य पर रास डांडिया का आयोजन करने वाले आयोजकों को इसमें शामिल होने वाले लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। राज्य के सभी दांडिया आयोजकों को इस साल आयोजन स्थल पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और एम्बुलेंस तैनात रखना अनिवार्य करने के सरकार की तरफ निर्देश दिए गए हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं समेत एम्बुलेंस रखना अनिवार्य

राज्य में नवरात्रि के अवसर पर नौं दिन बड़े पैमाने पर रास डांडिया का आयोजन किया जाता है। कई बार राजनितिक दलों के द्वारा भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उसमें आयोजकों की ओर से कई बार प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा भले ही उपलब्ध कराई जाती हो, लेकिन इस ओर कुछ आयोजक अनदेखी करते है तथा ध्यान नहीं देते। इसलिए डांडिया का आयोजन करते समय प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और आयोजन स्थल पर सभी सुविधाओं से लैस, ऐसी एम्बुलेंस तैनात रखना अनिवार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए है।

Also read: Maharashtra: नवरात्रि एवं छठ पूजा के लिए तैयार बाजार, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई अधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि कई बार लोग रास डांडिया खेलते समय उसमें पूरी तरह से डूब जाते है। कभी-कभी दिल पर अतिरिक्त तनाव आकर दिल का दौरा पड़ने जैसी घटनाएं भी इसके पहले हुई है। साथ ही अनेक जीवनशैली संबंधित विकारों के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इसलिए किसी भी प्रकार की आपात की स्थिति का निर्माण होने पर उक्त व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना जरूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस बार मुख्यमंत्री ने ऐसी सुविधा सभी आयोजकों को उपलब्ध कराने के निर्देश राज्य के सभी जिलाधिकारियों को दिए है।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement