facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Maharashtra: मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना शुरू, 30 जिलों में किसानों को होगा फायदा

Advertisement

Fruit Crop Insurance Scheme: यह योजना राज्य के कुल 30 जिलों के बगीचों के लिए लागू है और इसके लिए चार कंपनियों का चयन किया गया है।

Last Updated- June 14, 2024 | 8:02 PM IST
Vegetables from Pilibhit

Fruit Crop Insurance Scheme: राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की अवधि के लिए फल फसल बीमा योजना लागू की है। गर्मी और सर्दी के मौसम के बागवान किसानों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। यह योजना राज्य के कुल 30 जिलों के बगीचों के लिए लागू है और इसके लिए चार कंपनियों का चयन किया गया है।

इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण फलों की फसलों को नुकसान होने पर किसानों को बीमा कवर प्रदान करना, अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी किसानों की वित्तीय स्थिरता बनाए रखना, किसानों को नवीन और उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने किसानों से इस योजना में भाग लेने की अपील की है।

फल फसल बीमा योजना में अनार, संतरा, आम, अमरूद, नींबू, अंगूर, आम, पपीता, काजू , स्ट्रॉबेरी और अंगूर जैसी फसलों को शामिल किया गया है। यह योजना चार कंपनियों अर्थात् एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया , बजाज आलियांज, फ्यूचर जनरल और यूनिवर्सल सोम्पो के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

सर्दी के मौसम की चार फसलें अंगूर, संतरा, अमरूद और नींबू के बीमा भुगतान की अंतिम तिथि 25 जून है। इसके अलावा मोसंबी चीकू के लिए 30 जून, अनार के लिए 14 जुलाई और सीताफल की फसल के लिए 31 जुलाई की समय सीमा दी गई है।

इस योजना में खुद की जमीन के अलावा पट्टे पर खेती करने वाले किसान भी भाग लेने के पात्र हैं। बीमा प्रीमियम का 30 फीसदी केन्द्र सरकार 30 फीसदी राज्य सरकार सब्सिडी देगी इसके अलावा राज्य सरकार पांच फीसदी अतिरिक्त बीमा प्रीमियम भरेगी। शेष रकम का 50 फीसदी किसान और 50 फीसदी राज्य सरकार भुगतान करेगी।

इस योजना में, प्रति किसान भागीदारी के लिए कोंकण संभाग के लिए एक फल फसल के तहत न्यूनतम उत्पादक क्षेत्र 10 गुंटा (0.10 हेक्टेयर) होगा और शेष राज्य के लिए न्यूनतम उत्पादक क्षेत्र 20 गुंटा (0.20 हेक्टेयर) होगा।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement