facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्रः 5 विदेशी विश्वविद्यालयों को मिलेगा आशय पत्र, नवी मुंबई में स्थापित करेगी कैंपस

Advertisement

ये पांच विश्वविद्यालय एबरडीन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, इलिनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी और इंस्टिट्यूटो यूरोपियो डि डिजाइन हैं।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:45 PM IST
University
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र सरकार मुंबई और नवी मुंबई में कैंपस स्थापित करने के लिए पांच विदेशी विश्वविद्यालयों को औपचारिक रूप से आशय पत्र सौंपेगी। ये इलाके मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) का हिस्सा हैं। ये पांच विश्वविद्यालय एबरडीन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, इलिनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी और इंस्टिट्यूटो यूरोपियो डि डिजाइन (आईईडी) हैं।

इस कदम का उद्देश्य नवी मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का केंद्र बनाना है और आशय पत्र शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की मुंबई राइजिंग-क्रिएटिंग एन इंटरनैशनल एडुकेशन सिटी पहल के तहत दिए जाएंगे।

इंटरनैशनल एडुसिटी को महाराष्ट्र के शहरी एवं औद्योगिक विकास महामंडल (सिडको) द्वारा विकसित किया जा रहा है। परियोजना के हिस्से के तौर पर कुल मिलाकर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 5 किलोमीटर के दायरे में 10 विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

सिडको ने कहा, ‘यह देश में अपनी तरह का पहला इंटरनैशनल एडुसिटी होगा। यह परियोजना नवी मुंबई और मुंबई को एक वैश्विक शिक्षा केंद्र के तौर पर स्थापित करेगी और इससे महाराष्ट्र के लिए एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था और साल 2029 तक भारत के लिए पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी।’

इसके अलावा, सलाहकार संगठन सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स की साल 2024 की विश्वविद्यालय रैंकिंग रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 143वें स्थान पर था, जो दुनिया के शीर्ष 0.7 फीसदी विश्वविद्यालयों में से एक है। एबरडीन यूनिवर्सिटी 210 स्थान पर था, जबकि यॉर्क यूनिवर्सिटी 333वें स्थान पर रहा। ये दोनों दुनिया के शीर्ष 1.6 फीसदी विश्वविद्यालयों में शामिल हैं।

इस बीच, इलिनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी 585वें स्थान पर रहा और यह दुनिया के शीर्ष 2.8 फीसदी विश्वविद्यालयों में है। सिडको ने कहा, ‘इस पहल का उद्देश्य भारत मेंअंतरराष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई को सुलभ बनाना है।’

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement