facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ANUTEC 2023: वैश्विक गुणवत्ता मानकों में खरा उतरता भारतीय खाद्य प्रसंसकरण उद्योग

Advertisement

उद्योग जगत के लोगों का कहना है कि जैविक कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं है

Last Updated- September 08, 2023 | 7:06 PM IST
Indian food processing industry meets global quality standards

भारत का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग वैश्विक बाजार में भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में विश्वासनीयता के साथ आगे बढ़े इसके लिए सरकार की तरफ से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही उद्योग जगत की तरफ से भी प्रतिस्पार्धी बाजार को समझने के लिए मंच उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुंबई में शुरु हुए अनुटेक (इंटरनेशनल फूडटेक इंडिया एंड अनुफूड इंडिया 2023) में आकर उद्योग जगत के खिलाड़ी नए दौर की तकनीक, ज्ञान, योजनाओं और उत्पादों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि सरकार की पहल से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को वैश्विक गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में मदद कर रही हैं।

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना , प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना और उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा सक्रिय रूप से समर्थित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। ये पहल हमारे उद्योग को वैश्विक गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में मदद करती हैं, जिससे संपूर्ण खाद्य प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला को लाभ होता है।

सरकार ने PMKSY को बनाए रखने के लिए 4,600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, और हाल ही में PMKSY को अतिरिक्त 920 करोड़ रुपये का आवंटन, इस क्षेत्र की वृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

MSME मंत्रालय में संयुक्त सचिव (SME) मर्सी एपाओ ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 प्रतिशत, निर्यात में करीब 50 फीसदी और औद्योगिक उत्पादन का 45 फीसदी योगदान देते हैं। रोजगार के मामले में MSME फिलहाल दूसरे स्थान पर लेकिन 2030 तक सबसे बड़ा रोजगार सृजनकर्ता क्षेत्र बन जाएगा। एमएसएमई को विविधता लाने में सहायता के लिए 50,000 करोड़ का आत्मनिर्भर भारत कोष भी बनाया गया है।

उद्योग जगत के लोगों का कहना है कि जैविक कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं है। उद्योग को भी इन उत्पादों की गुणवत्ता और मानक में सुधार पर काम करना चाहिए। हर देश के मानक अलग अलग है जिसको ध्यान में रखकर उत्पाद तैयार करने होगे।

जैविक खाद्य खंड एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हमें इसपर काम करने की जरूरत है। वैश्विक बाजार लगभग 135 अरब डॉलर का है जबकि भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 70 करोड़ डॉलर है। इसमें बहुत गुंजाइश है। हम इस क्षेत्र पर ध्यान लगा रहे हैं। इन वस्तुओं के भारतीय मानकों को बढ़ावा देने और आयात कर रहे देशों के मानकों का अनुपालन करने की जरूरत है।

उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की देश के कुल खाद्य बाजार में 32 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत का उभरता हुआ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र वर्ष 2024 तक 90 लाख नौकरियां पैदा करने के साथ महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए तैयार है। इस क्षेत्र का निर्यात में 13 प्रतिशत और औद्योगिक निवेश में छह प्रतिशत योगदान है। 1.3 अरब डॉलर के बाजार आकार के साथ भारतीय खाद्य क्षेत्र सालाना 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

तीन दिवसीय अनुटेक इंटरनेशनल फूडटेक इंडिया में ब्राजील, फिलिपीन, तुर्की, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान के विशेष मंडपों के साथ 28 से अधिक देशों की 800 से अधिक कंपनियों की भागीदारी देखी गई।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement