facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का पंजा छोड़ अजित की घड़ी का बाबा सिद्दीकी ने थामा दामन

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के एक महीने के भीतर शहर के दूसरे नेता ने कांग्रेस को अलविदा कहा है।

Last Updated- February 08, 2024 | 7:50 PM IST
Baba Siddique

महाराष्ट्र में राजनीतिक झटके आना बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लग गया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। कांग्रेस में सिद्दीकी अल्पसंख्यक चेहरे के रुप में जाने जाते रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के एक महीने के भीतर शहर के दूसरे नेता ने कांग्रेस को अलविदा कहा है। बाबा सिद्दीकी ने कहा कि कुछ फैसले दर्दनाक होते हैं, लेकिन फिर भी ऐसे फैसले लेने पड़ते है। सिद्दीकी मुंबई में कांग्रेस का एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा थे जो कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की गठबंधन सरकार के समय मंत्री भी रहे थे।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं एक युवा के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों की महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

उन्होंने कहा कि बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजों को अनकहा छोड़ देना ही बेहतर है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा में हिस्सा रहें।

सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले का कोई कारण नहीं बताया है। पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन कुछ चीजों को अनकहा छोड़ दिया जाएं तो बेहतर है।

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद सिद्दीकी ने कहा कि मैं अजित पवार गुट के साथ जाऊंगा। मेरी यात्रा कांग्रेस से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तक होगी। कांग्रेस के पूर्व नेता ने यह घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अजित पवार गुट को राकांपा के रूप में मान्यता दिए जाने के कुछ दिन बाद की है।

सिद्दीकी ने कहा कि वह 10 फरवरी को एक रैली करेंगे और इसमें पूरे महाराष्ट्र के नगरसेवक और जिला परिषद सदस्य शामिल होंगे। बाबा सिद्दीकी को उनकी भव्य इफ्तार पार्टियों के लिए भी जाना जाता है जिसमें बॉलीवुड के शीर्ष सितारे शामिल होते रहे हैं।

सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस विधायक हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या जीशान उनके नक्शेकदम पर चलेंगे, सिद्दीकी ने कहा कि वह अपना फैसला खुद लेंगे।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement