facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव नतीजों के पहले महायुति में घमासान, भाजपा ने दिया मनसे को झटका

Advertisement

राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने कोकण सीट पर पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। मनसे और भाजपा के बाद शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने भी यहां से लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Last Updated- June 03, 2024 | 7:54 PM IST
Clash in Mahayuti before Lok Sabha election results, BJP gives blow to MNS लोकसभा चुनाव नतीजों के पहले महायुति में घमासान, भाजपा ने दिया मनसे को झटका

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के नतीजों के पहले महायुति (एनडीए) में घमासान मचा है। भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए कोंकण डिवीजन स्नातक, मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की । राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने कोकण सीट पर पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। मनसे और भाजपा के बाद शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने भी यहां से लड़ने का ऐलान कर दिया है।

मनसे को झटका

भाजपा ने निरंजन डावखरे को कोंकण विभाग स्नातक से, किरण रविंद्र शेलार को मुंबई स्नातक से और शिवनाथ हिरामन दराडे को मुंबई शिक्षक से उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद मनसे NDA में आई थी। राज ठाकरे ने बिना शर्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का ऐलान किया था, लेकिन राज्य में विधान परिषद चुनावों का ऐलान होने पर मनसे ने कोकण से उम्मीदवार उतार दिया। इस सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतार कर मनसे को झटका दिया तो शिवसेना के भी मैदान में कूदने से स्थिति पेचीदा हो गई है।

कोकण में महासंग्राम

कोकण सीट को लेकर महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली महायुति में ही त्रिकोणीय लड़ाई हो गई है। कोकण सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। इस सीट पर मनसे ने अभिजीत पानसे को मैदान में उतारा है तो भाजपा अपने वर्तमान विधायक निरंजन डावखरे के नाम की घोषणा कर दी। इस सीट पर शिवसेना सचिव संजय मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि महाविकास आघाड़ी (इंडी गठबंधन ) में यह सीट कांग्रेस को मिली है। कांग्रेस ने रमेश कीर को उतारा है।

उद्धव ठाकरे ने घोषित किये उम्मीदवार

शिवसेना (यूबीटी) ने एमएलसी अनिल परब और पार्टी पदाधिकारी जेएम अभयंकर को मुंबई ग्रेजुएट और मुंबई टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किया। अनिल परब महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में पूर्व राज्य परिवहन मंत्री थे। जेएम अभयंकर शिवसेना टीचर्स सेल के प्रमुख हैं।

26 जून को होगा मतदान

राज्य में परिषद चुनाव के लिए 26 जून को मतदान होने वाला है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि सात जून है और परिणाम एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे। चार विधान परिषद सीटों मुंबई ग्रेजुएट, कोंकण ग्रेजुएट, मुंबई टीचर्स और नासिक टीचर्स के लिए प्रत्येक दो वर्षों में चुनाव आवश्यक हो गए, क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की 78 सीटों में शिवसेना (अविभाजित) के 11, राकांपा (अविभाजित) के नौ, कांग्रेस के आठ और भाजपा के 22 सदस्य हैं। इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक और निर्दलीय के चार सदस्य और 21 सीटें खाली हैं।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement