facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maha Cabinet: बीजेपी-19, शिवसेना (शिंदे गुट)- 11, एनसीपी (अजीत पवार गुट)-09, जानेंं खास बातें

Advertisement

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले।

Last Updated- December 15, 2024 | 8:12 PM IST
Council of Ministers expanded in Maharashtra, 39 ministers took oath; Know who got ministerial post महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार, 39 मंत्रियों ने शपथ ली; जानिए किस-किस को मिला मंत्री पद

Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिसंबर को मुंबई में शपथ ली थी।

नए मंत्रिपरिषद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं। बीस नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे।

महाराष्ट्र कैबिनेट की खास बातें-

  • मंत्रिमंडल में चार महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। जिसमें तीन बीजेपी से हैं, वहीं एक महिला मंत्री एनसीपी (अजित पवार गुट) की हैं।
  • बीजेपी के नेतृत्व वाले इस गठबंधन मेंं एक मुस्लिम विधायक को भी मंत्री बनाया गया है, जो एनसीपी (अजित पवार गुट) से हैं।
  • इस बार कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा एनसीपी की अदिति तटकरे है, जो केवल 36 साल की हैं।
  • कैबिनेट का सबसे उम्रदराज चेहरा बीजेपी के 74 साल के गणेश नाइक है
  • बीजेपी के पंकज भोयर इस मंत्रिमंडल के सबसे ज्यादा शिक्षित मंत्री है, जो PhD कर चुके हैं।
  • शिवसेना कोटे से मंत्री बने भारत गोगावले केवल 8वीं कक्षा तक ही पढ़े हैं।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री :

चन्द्रशेखर बावनकुले (भाजपा), राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा), , मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा), जयकुमार रावल (भाजपा)
पंकजा मुंडे (भाजपा), अतुल सावे (भाजपा), चंद्रकांत पाटिल (भाजपा), गिरीश महाजन (भाजपा), गणेश नाइक (भाजपा), अशोक उइके (भाजपा) , आशीष शेलार (भाजपा), शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (भाजपा), जयकुमार गोरे (भाजपा), संजय सावकरे (भाजपा), नितेश राणे (भाजपा), आकाश फुंडकर (भाजपा),

गुलाबराव पाटिल (शिवसेना),  दादा भुसे (शिवसेना) , संजय राठौड़ (शिवसेना), उदय सामंत (शिवसेना), शंभूराज देसाई (शिवसेना), संजय शिरसाट (शिवसेना), प्रताप सरनाईक (शिवसेना), भरत गोगावले (शिवसेना), प्रकाश अबितकर (शिवसेना)

धनंजय मुंडे (राकांपा),  हसन मुश्रीफ (राकांपा), दत्तात्रय भरणे (राकांपा), अदिति तटकरे (राकांपा), मकरंद जाधव पाटिल (राकांपा), माणिकराव कोकाटे (राकांपा), नरहरि झिरवाल (राकांपा), बाबासाहेब पाटिल (राकांपा)

महाराष्ट्र कैबिनेट के राज्य मंत्री :

माधुरी मिसाल (भाजपा), पंकज भोयर (भाजपा), मेघना बोर्डिकर (भाजपा)

आशीष जायसवाल (शिवसेना), योगेश कदम (शिवसेना)

इंद्रनील नाइक (राकांपा)

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 7:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement