facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी के मुंबई दौरे से पहले मातोश्री के बाहर लगे कटआउट 

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 8:56 PM IST

बीएमसी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भाजपा व उद्धव ठाकरे गुट के बीच घमासान तेज हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से दो दिन पहले शहर में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर प्रधानमंत्री, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं।

शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट और भाजपा की निगाहें आर्थिक रूप से सम्पन्न बीएमसी के चुनाव जीतने पर हैं, जहां पिछले कई दशकों से शिवसेना का शासन है।

मुंबई नगर निकाय का कार्यकाल पिछले साल मार्च में समाप्त हो गया था और तब से इसका शासन एक प्रशासक के हाथों में है। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मुंबई आने वाले हैं। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और दो मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिससे महानगर में परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा। 

प्रधानमंत्री के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के मद्देनजर भाजपा और शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबांची शिवसेना के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा हमारे मनोबल को निश्चित रूप से बढ़ाएगी और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा और शिंदे खेमे के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने में मदद करेगी।

बड़े आकार के कट आउट नागरिकों और राजनीतिक विरोधियों के लिए हमारा संदेश हैं कि हम बीएमसी को संभाल सकते हैं और हमें (नगर निकाय पर शासन करने के लिए) एक मौका मिलना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement