facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मुंबई में मई माह में जमकर बिके मकान, घरों की मांग बरकरार

Advertisement

मई में 11,802 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है जो पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। इस साल मई महीने में घरों की बिक्री पिछले 12 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये।

Last Updated- May 31, 2024 | 7:33 PM IST
Realty Stocks of Mumbai's realty firms rise

घर खरीदने वालों की बढ़ती चाहत ने मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार की रफ्तार धीमी नहीं होने दी। मई महीने में मुंबई में लोगों ने 11,000 से ज्यादा मकान -दुकान का सौदा किया।

मई में 11,802 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है जो पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। इस साल मई महीने में घरों की बिक्री पिछले 12 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये।

सरकारी तिजोरी में खूब जमा हुआ पैसा

रियल एस्‍टेट रिसर्च फर्म नाइट फ्रैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक घरों की बिक्री ने 12 साल के कीर्तिमान तो तोड़ दिया। मई में रजिस्टर्ड आवासीय संपत्तियों में करीब 50 फीसदी मकानों की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।

इससे महाराष्ट्र सरकार के खजाने में भी खूब पैसा आया। सरकार को स्टांप ड्यूटी के तौर पर 1,010 करोड़ रुपये मिला, जो कि पिछले साल की तुलना में 21 फीसदी अधिक है।

पिछले 12 साल का टूटा कीर्तिमान

इस साल की शुरुआत से मुंबई में घर खरीदने की जो रफ्तार पकड़ी वह बनी हुई है। वर्ष के पहले 5 महीनों में हर महीने 10,000 के आंकड़े को पार कर गया । 2024 के पहले 5 महीने में कुल 60,622 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

जबकि 2023 के शुरुआती पांच महीनों में 52,173 रजिस्ट्रेशन हुआ था यानी इस साल 16 फीसदी ज्यादा संपत्तियों के सौदे हुए । मई 2024 में 11,800 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जो कि पिछले 12 साल में मई में हुए रजिस्ट्रेशन का उच्चतम स्तर है ।

मांग में तेजी बरकरार

मुंबई प्रॉपर्टी बाजार में अगस्त 2023 से शुरु हुई तेजी 10 वें महीने भी जारी रही। लगातार साल-दर-साल वृद्धि देखने को मिल रही है। मई 2024 में जो सौदे हुए उनमें से करीब 80 फीसदी संपत्तियां आवासीय इकाई है । यानी इस महीने करीब 9,440 मकान खरीदे गए हैं ।

लक्जरी घरों की बढ़ी मांग

मुंबई में बड़े और लग्जरी घरों की मांग बढ़ी है, जबकि अफॉर्डेबल (सस्ते) घरों की मांग कम हुई है। मई में रजिस्टर्ड आवासीय संपत्तियों में से करीब 50 फीसदी मकानों की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है जबकि 21 फीसदी मकानों की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement