facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिल्पा शेट्टी से EoW ने 5 घंटे तक की पूछताछ, ₹60 करोड़ के घोटाले का मामला

Advertisement

EoW के अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और उनके पति ने मुंबई के एक व्यवसायी को ₹60 करोड़ के निवेश या ऋण में धोखा दिया या नहीं।

Last Updated- October 07, 2025 | 12:50 PM IST
Shilpa Shetty
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (फाइल फोटो)

बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की। यह जांच उनके पति, राज कुंद्रा, और उनके पूर्व कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़ी है।

Shilpa Shetty से पूछताछ क्यों?

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और उनके पति ने मुंबई के एक व्यवसायी को ₹60 करोड़ के निवेश या ऋण में धोखा दिया या नहीं

EoW के एक अधिकारी ने बताया, “अब तक कुल पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें राज कुंद्रा भी शामिल हैं।”

कौन-कौन से लोग पूछताछ के दायरे में हैं?

शिल्पा और राज कुंद्रा के अलावा, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल राजेंद्र भुटाडा का भी बयान दर्ज किया गया है।

मामला 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जब व्यवसायी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया कि उन्हें ₹60 करोड़ के करीब धोखा दिया गया।

राज कुंद्रा ने क्या कहा?

जांच के दौरान राज कुंद्रा ने दावा किया कि कथित 60 करोड़ रुपये में से कुछ राशि बॉलीवुड अभिनेत्रियों बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को पेशेवर शुल्क के रूप में दी गई।

दीपक कोठारी, जो कि एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) ‘लोटस कैपिटल फाइनेंस सर्विसेज’ के डायरेक्टर हैं, ने आरोप लगाया कि उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से ऋण/निवेश के रूप में संपर्क किया। बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड, जिसमें शिल्पा और राज निदेशक थे, ने ₹75 करोड़ के निवेश को ऋण दिखाकर लिया, ताकि करों में कटौती की जा सके।

हालांकि, यह राशि कथित तौर पर व्यक्तिगत जरूरतों के लिए इस्तेमाल की गई। इस मामले में अब तक दोनों के खिलाफ जांच जारी है।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement