facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुंबई वालों के लिए अच्छी खबर, हाजी अली को वर्ली से जोड़ने वाली सड़क आज से खुली

Advertisement

यह करीब 12 किलोमीटर लंबी मुंबई तटीय सड़क परियोजना का हिस्सा है। वर्ली सी लिंक के बांद्रा जाने वाले खंड के भी 15 अगस्त तक खोले जाने की उम्मीद है।

Last Updated- July 11, 2024 | 7:38 PM IST
Mumbai Coastal Road

Mumbai Coastal Road: मुंबई तटीय सड़क के उत्तर की ओर जाने वाले मार्ग का 3.5 किलोमीटर लंबा हिस्से में आज सुबह सात बजे से गाड़ियां दौड़ना शुरु हो गई। इस मार्ग से हो कर वाहनों के उपनगरों तक जाने में कम समय लगेगा।

यह सड़क हाजी अली से वर्ली में खान अब्दुल गफ्फार खान रोड तक फैली हुई है। यह करीब 12 किलोमीटर लंबी मुंबई तटीय सड़क परियोजना का हिस्सा है। वर्ली सी लिंक के बांद्रा जाने वाले खंड के भी 15 अगस्त तक खोले जाने की उम्मीद है।

इससे वाहन चालकों को हाजी अली और बांद्रा-वर्ली सी लिंक के बीच यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। यह मार्ग सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए खुला रहेगा।

तटीय सड़क से बांद्रा-वर्ली सी लिंक जाने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग अस्थायी रूप से खोला गया है तथा परियोजना के शेष कार्य को पूरा करने के लिए यह मार्ग शनिवार और रविवार को बंद रहेगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस मार्ग का निरीक्षण किया था। शिंदे ने कहा कि 13,983 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का काम 91 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष काम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

उत्तर की ओर यात्रा की सुविधा के लिए मरीन ड्राइव से हाजी अली होते हुए लोट्स जंक्शन तक लगभग 6.25 किमी का दूसरा चरण 10 जून 2024 को खोला गया था। अब इस चरण को अस्थायी तौर पर खोला जा रहा है । इसलिए, मरीन ड्राइव से खान अब्दुल गफ्फार खान मार्ग तक कुल 9.75 किमी का हिस्सा उत्तर की ओर यात्रा के लिए उपलब्ध होगा।

खान अब्दुल गफ्फार खान मार्ग में प्रवेश करने के बाद वहां से राजीव गांधी सागरी सेतु (वर्ली बांद्रे सागरी सेतु) में प्रवेश किया जा सकेगा। तो कोई भी मरीन ड्राइव से सीधे सी ब्रिज तक यात्रा कर सकता है। मुंबई तटीय सड़क परियोजना में कुल 13,983 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 13 अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया था।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement