facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किसके नाम पर होगा मुम्बई सेंट्रल टर्मिनस का फिर से नामकरण? महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र को भेजा यह प्रस्ताव

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 6:07 PM IST
Centre has received proposal from Maharashtra govt for renaming of Mumbai Central Terminus

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि उसे मुम्बई सेंट्रल टर्मिनस का नामकरण नाना शंकरसेठ के नाम पर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है लेकिन इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न एजेंसियों की सिफारिशों और अन्य संबंधित कारकों पर समुचित विचार करने के बाद ऐसे मामलों में फैसले लिए जाते हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘मुम्बई सेंट्रल टर्मिनस का नामकरण नाना शंकरसेठ के नाम पर करने की महाराष्ट्र सरकार की सिफारिश के साथ एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। ऐसे मामलों में सरकार की विभिन्न एजेंसियों की सिफारिश और अन्य संबंधित कारकों पर विचार करने के बाद फैसले लिए जाते हैं।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को इस संबंध में मुंबई के नामदार जगन्नाथ (नाना) शंकरसेठ प्रतिष्ठान से कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। ज्ञात हो कि नाना शंकरसेठ 19वीं शताब्दी के जाने माने शिक्षाविद थे जिनका जन्म ठाणे में हुआ था। मुम्बई के विकास में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement