facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharghar Heatstroke Tragedy: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, लू लगने की वजह से हुई मौत

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 12:28 PM IST
Maharashtra Bhushan Award 2022

महाराष्ट्र के खारघर में एक पुरस्कार समारोह के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके लू की चपेट में आने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई में रविवार को आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से कम से कम से 14 लोगों की मौत हो गई थी। एक चिकित्सकीय अधिकारी ने कहा, ‘‘ पनवेल के उप-जिला अस्पताल में जान गंवाने वाले 14 लोगों में से 12 का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में उनके लू की चपेट में आने से मौत की पुष्टि हुई है।’’

उप-जिला अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि अन्य दो लोगों का पोस्टमार्टम अन्य अस्पतालों में किया गया है। उन्होंने बताया कि जान गंवानों वालों में से दो के पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित होने की भी बात सामने आई है।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि जान गंवाने वाले 14 लोगों में से 10 महिलाएं और चार पुरुष हैं। घटना के दिन रविवार रात तक 11 लोगों की मौत हुई थी। दो अन्य लोगों की मौत सोमवार को, जबकि एक महिला की मौत कार्यक्रम के दो दिन बाद हुई। रायगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. सुहास माने ने बताया कि 14 मृतकों में से 12 की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पनवेल उप-जिला अस्पताल के पास है।

अस्पताल के चिकित्सकीय अधीक्षक डॉ. मधुकर पांचाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में रविवार को खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब सात लाख लोग पहुंचे थे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया था। विपक्षी दलों के नेताओं ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा और उस पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने भीषण गर्मी के बावजूद समारोह दोपहर के समय आयोजित किए जाने की जांच की मांग की है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को सरकार पर हताहतों की वास्तविक संख्या छिपाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इस घटना में 50 से 75 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Heatstroke Incident : अमित शाह ने पुरस्कार समारोह के दौरान चिलचिलाती धूप से हुई मौतों पर शोक जताया

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement