facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले टोल मुफ्त हुए मुंबई आने वाले हल्के वाहन, आज रात से लागू होगा नया नियम

Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टोल शुल्क सोमवार मध्यरात्रि से समाप्त किया जाएगा।

Last Updated- October 15, 2024 | 4:54 PM IST
Maharashtra CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल ने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी पांच टोल बूथ पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया। यह फैसला आज सोमवार की रात से लागू होगा। इस हर दिन मुंबई आने वाले करीब 2.80 लाख हल्के वाहनों को फायदा होगा यानी इन्हे अब मुंबई आने जाने पर कोई टोल नहीं देना पड़ेगा ।

सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई । विधानसभा चुनाव के ऐलान के पहले आखिरी मंत्रिमंडल की मानी जा रही बैठक में कई फैसले लिए गए जिसमें सोमवार रात 12 बजे के बाद वाशी, ऐरोली, मुलुंड, दहिसर और आनंदनगर टोल पर हल्की गाड़ियों से टोल नहीं लिये जाने का फैसला सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हल्के वाहनों में कार, टैक्सी, जीप, वैन, छोटे ट्रक, डिलीवरी वैन आदि आते हैं ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टोल शुल्क सोमवार मध्यरात्रि से समाप्त किया जाएगा।

2.80 लाख वाहन होगे टोल मुफ्त

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि मुंबई में प्रवेश के समय दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड समेत 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, ये 2026 तक लागू था । करीब 3.5 लाख वाहन हर दिन आते-जाते है। इनमें करीब 70 हजार भारी वाहन और 2.80 लाख हल्के वाहन रहते हैं।

आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है । इससे लोगों का जो समय कतारों में लगकर बर्बाद होता था, वो बचेगा । सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज ये क्रांतिकारी फैसला लिया गया है ।

लगातार हो रही थी टोल फ्री करने की मांग

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनाए। इन पुलों की लागत वसूलने के लिए सबसे पहले मुंबई के प्रवेश द्वारों पर टोल बूथ बनाए गए। जैसे ही पुलों का निर्माण जैसे ही अंतिम चरण में पहुंचा तो टोल बूथों के निर्माण के लिए वर्ष 1999 में एक निविदा जारी की गई। वर्ष 2002 में सभी पांच टोल बूथ चालू हो गए। इसके बाद, मुंबई टोल बूथों पर प्रवेश बिंदुओं पर टोल वसूली शुरू की गई।

महाराष्ट्र में, मुख्य रूप से मुंबई में, मनसे और कई कार्यकर्ता टोल माफ करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में, यूबीटी सेना और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी मुंबई में टोल माफ करने की मांग की थी।

चुनाव से पहले लुभावना फैसला

एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल के इस फैसले को विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के रूप में देखा जा रहा है। ये फैसला महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे समय में लिया है, जब किसी भी वक्त विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

आज 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र राज्य की मंत्रिमंडल की बैठक सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई । इस बैठक में उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य मंत्री मौजूद थे। राज्य मंत्रिमंडल ने पूर्व राज्य मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस संबंध में शोक प्रस्ताव रखा गया।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement