facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lumpy Skin Disease: महाराष्ट्र में 10 महीने में लंपी रोग से 11,547 मवेशियों की मौत

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 10:00 AM IST
lumpy disease
Shutter Stock

महाराष्ट्र में इस साल कम से कम 1,78,072 मवेशी लंपी त्वचा रोग से संक्रमित हुए और अक्टूबर तक उनमें से 11,547 मवेशियों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने विधान परिषद में यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधान परिषद में कहा कि राज्य के कुल 36 जिलों में से 33 जिलों की 291 तहसीलों में लंपी त्वचा रोग के कारण मवेशियों की मौत के मामले सामने आए।

विधान परिषद में डॉ. मनीषा कयांडे, महादेव जानकर, एकनाथ खड‍़से और अन्य सदस्यों ने इस संबंध में सवाल उठाया था। राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए लगभग 1.39 करोड़ मवेशियों को ‘गोट पॉक्स-वायरस’ का टीका दिया गया।

विखे-पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र में 1,39,92,304 मवेशियों में से 2.71 प्रतिशत मवेशी लंपी त्वचा रोग से संक्रमित हुए थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रति मृत गाय के लिए 30,000 रुपये, मृत बैल के लिए 25,000 रुपये और मृत बछड़े के लिए 16,000 रुपये का मुआवजा दिया गया है। लंपी त्वचा रोग एक संक्रामक बीमारी है, जिसमें मवेशियों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते पड़ने और दूध उत्पादन में कमी आने जैसे लक्षण उभरते हैं।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement