facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र फिर से रेलवे परियोजनाओं में 50 फीसदी खर्च उठाने को तैयार

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 9:07 PM IST
Maharashtra CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रेलवे परियोजनाओं का 50 फीसदी खर्च न उठाने के पूर्ववर्ती एमवीए सरकार के फैसले को पलट दिया है और सांसदों से विभिन्न लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कहा है।

राज्य के हित में महाराष्ट्र के सांसद एकजुट होकर संसद में आवाज उठाएंगे ताकि केन्द्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा राशि और प्रस्तावों को मंजूरी मिले।

महाराष्ट्र के लोकसभा सांसदों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आम आदमी के लिए लाभकारी कई परियोजनाएं केंद्र सरकार के समक्ष लंबित हैं।

उन्होंने कहा, हमें उनमें तेजी लाने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। संसद सदस्य राज्य के विकास के लिए योगदान देनेवाले जनप्रतिनिधि है। अपने सांसद देश के सर्वोच्च सभागार में महाराष्ट्र का बुलंद आवाज हैं, यह आवाज जितनी बुलंद होगी, उतनी विकास की योजना और निधि राज्य में आएगा। इसके लिए हम सबके द्वारा एकत्रित आकर केंद्र सरकार की ओर प्रलंबित प्रस्तावों के बारे में फॉलोअप लें। सतत फॉलोअप लेनेवाली यंत्रणा तैयार कर महाराष्ट्र सदन के निवासी आयुक्त द्वारा केंद्रीय मंत्रालय और राज्य के विभिन्न विभागों के बीच पुल के रूप में कार्य करें।”

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेलवे परियोजनाओं में 50 प्रतिशत का योगदान न देने के पूर्ववर्ती सरकार के निर्णय को अब पलट दिया गया है। राज्य सरकार की ओर 50 फीसदी निधि देने का निर्णय लिया गया है।

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से 1400 करोड़ रुपये मिले है। सबके द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र दिया जाए, ताकि केंद्र सरकार की ओर से निधि मिलने में मदद होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र को केंद्र सरकार से पर्याप्त निधि मिल रहा है और हाल ही में प्रधानमंत्री ने राज्य के नगर विकास विभाग के 15 हजार करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आवश्यक उपयोगिता प्रमाण-पत्र समय पर भिजवायें ताकि राज्य को केन्द्र सरकार से समय पर आवश्यक निधि प्राप्त हो सके। मं

त्रालय के विभिन्न विभागों के सचिव इस ओर ध्यान दें। शिंदे ने यह भी कहा कि सांसदों से मिली प्रतिक्रिया पर गौर किया जाएगा तथा स्थिति का जायजा लेने के लिए दो महीने बाद एक और बैठक होगी।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement