facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र सरकार ने दुकानों की समय सीमा हटाई, अब राज्य में 24 घंटे खुलेंगे स्टोर और होटल

Advertisement

हालांकि शराब बेचने वाली जगहें जैसे बार, पब, डिस्को और वाइन शॉप्स पर यह छूट लागू नहीं होगी

Last Updated- October 02, 2025 | 5:37 PM IST
Shop
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

महाराष्ट्र सरकार ने दुकानों पर लगी समय की पाबंदी हटा ली है, जिससे राज्य में सप्ताह के सातों ने 24 घंटे व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने का रास्ता साफ हो गया। महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग की ओर राज्य में दुकानें, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि शराब बेचने वाली जगहें जैसे बार, पब, डिस्को और वाइन शॉप्स पर यह छूट लागू नहीं होगी ।

राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले से तय था। लेकिन दुकानों के समय को लेकर लंबे समय से भ्रम की स्थिति थी । राज्य सरकार ने इस विषय में शासनादेश जारी करके स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। श्रम विभाग के द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक दुकानें हर दिन 24 घंटे खुली रह सकेंगी, लेकिन शर्त यह है कि इनमें काम करने वालों को सप्ताह में 24 घंटे की छुट्टी एक साथ देनी जरूरी है। श्रम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, कई बार दुकानदार हमारे पास दुकान ज्यादा समय तक खोलने की अनुमति मांगने आते थे। उसकी अब जरूरत नहीं है। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने होंगे।

पहले से तय है दुकानों के खुलने बंद होने का समय

राज्य में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने और बंद होने के समय पहले से तय हैं, जो 2017 और 2020 के नोटिफिकेशन के मुताबिक चलेंगे। पहले थिएटर और सिनेमा हॉल को भी इनमें शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। यह आदेश स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सख्ती से लागू करने के निर्देश देता है। राज्य में अब गैर-शराब वाली दुकानें और कारोबार बिना समय की चिंता के चल सकेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है । यह फैसला महाराष्ट्र की वेबसाइट पर उपलब्ध है और सभी संबंधित विभागों को भेजा गया है।

Also Read: महाराष्ट्र में एक नवंबर से चीनी मिलें शुरू करेगी गन्ना पेराई, ₹3,550 प्रति टन के हिसाब से मिलेगी एफआरपी

अधिनियम की धारा 11 के तहत, राज्य सरकार को एक क्षेत्र के लिए या विभिन्न क्षेत्रों के लिए दुकानें, कमर्शियल परिसरों या मॉल के खुलने और बंद होने का समय तय करने का अधिकार दिया गया है। इसी के तहत महाराष्ट्र सरकार ने 19 दिसंबर 2017 की अधिसूचना द्वारा परमिट रूम, बीयर बार, डांस बार, हुक्का पार्लर, डिस्कोथेक और ऐसे सभी प्रतिष्ठान जहां किसी भी प्रकार की शराब बेची जाती है, के साथ-साथ सभी प्रकार की शराब बेचने वाली दुकानों, थिएटरों और राज्य के अलग-अलग इलाकों में सिनेमा हॉल के खुलने और बंद होने का समय तय किया था।

मुंबई में 10 लाख दुकानें, होगा फायदा

मुंबई में ही करीब 10 लाख दुकानें हैं। यहां लंबे समय से नाइट लाइफ की मांग उठती रही है। दुकानों को खोले रखने को लेकर कोई स्पष्टता अब तक नहीं थी। कई जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठा रहे थे। अनुमति पर स्पष्टता न होने के चलते रात के समय दुकानें पुलिस बंद कराती थी । इसका विरोध भी होता था ।

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement