facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी का किराया तय: पहले 1.5 KM के लिए 15 रुपये और फिर हर KM पर 10.27 रुपये लगेगा

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने बाइक टैक्सी सेवा के लिए न्यूनतम किराया तय किया है, जिससे राज्यभर में 2025 से यात्रा और सस्ती व सुविधाजनक होगी

Last Updated- September 15, 2025 | 4:58 PM IST
bike taxi
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी की राह अब आसान होने वाली है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) ने बाइक टैक्सी के लिए न्यूनतम किराया तय कर दिया है। यह फैसला सोमवार को अधिकारियों ने बताया। नई दर के मुताबिक, पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 15 रुपये किराया देना होगा, इसके बाद प्रति किलोमीटर 10.27 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, अभी इसे लागू नहीं किया गया है।

नियम और मंजूरी

इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने बाइक टैक्सी और बाइक पूलिंग को हरी झंडी दी थी। यह सुविधा उन शहरों में शुरू होगी, जहां की आबादी एक लाख से ज्यादा है। सरकार ने 4 जुलाई 2024 को “महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम, 2025” के लिए नोटिफिकेशन भी जारी की थी। STA की बैठक 18 अगस्त को हुई, जिसमें परिवहन सचिव संजय सेठी की अध्यक्षता में किराए को मंजूरी दी गई। यह किराया पूरे राज्य में लागू होगा।

Also Read: महाराष्ट्र में काम के घंटे बढ़ाए जाने का विरोध, हिंद मजदूर सभा ने फैसला वापस न लेने पर आंदोलन की दी धमकी

किराए का निर्धारण खटुआ पैनल के फॉर्मूले के आधार पर किया गया है। यही फॉर्मूला ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराए के लिए भी इस्तेमाल होता है। STA की बैठक के मिनट्स पर हस्ताक्षर होने के बाद यह किराया आधिकारिक तौर पर लागू हो गया।

अवैध सेवाओं पर कार्रवाई

हालांकि, बाइक टैक्सी की आधिकारिक शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन कुछ जगहों पर यह अवैध रूप से चल रही हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने ऐसी 123 बाइक टैक्सी के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन करना जरूरी है। अब देखना यह है कि बाइक टैक्सी की यह नई सुविधा यात्रियों को कितनी राहत देती है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement