facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

BJP Candidates 1st list: भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

Last Updated- October 20, 2024 | 4:36 PM IST
Maharashtra elections: BJP released first list of 99 candidates, Devendra Fadnavis will contest from Nagpur South-West seat महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से लड़ेंगे चुनाव

Maharashtra Assembly Elections BJP Candidates list: सत्ताधारी गठबंधन महायुति की प्रमुख पार्टी भाजपा ने आज यानी 20 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यह फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई वाली बैठक में  लिया गया। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

पार्टी ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे।  भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

उनके अलावा, प्रदेश भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर सीट से, राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, आशीष शेलार वांद्रे पश्चिम से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से, राहुल नार्वेकर कोलाबा से, छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले सतारा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में चुनाव होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख 20 नवंबर और मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।

महाराष्ट्र में फिलहाल भाजपा की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। महायुति गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल गई है। साल 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले साथ मिलकर लड़ा था।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 165 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और वह 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। शिवसेना ने 126 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 56 पर जीत मिली थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 44 सीट पर जीत मिली थी, जबकि राकांपा को 121 में से 54 सीट पर जीत हासिल हुई थी।

(भाषा के इनपुट के साथ)

 

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement