facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

64 लाख किसानों को बड़ी राहत! जल्द मिलेगा रुका हुआ मुआवजा, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Advertisement

राज्य में हजारों किसानों ने फसल फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन धन की कमी के कारण बीमा कंपनियों ने प्रीमियम जारी करना बंद कर दिया था।

Last Updated- March 28, 2025 | 5:34 PM IST
Indian Farmer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pixabay

Farmers Insurance: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के करीब 64 लाख किसानों को राहत देने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उनके बैंक खातों में सीधे 2,555 करोड़ रुपये का बीमा मुआवजा जमा किया जाएगा। सरकार ने बीमा कंपनियों को लंबित राज्य अनुदान हिस्से के रूप में 2,852 करोड़ रुपये वितरित करने की मंजूरी दी है। इस फैसले से किसानों को लंबे समय से रुकी हुई बीमा राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इस निर्णय के चलते, विभिन्न पिछली फसली ऋतुओं के लंबित बीमा मुआवजे की राशि सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में जमा की जाएगी। बीमा कंपनियों को यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसानों को उनका हक समय पर मिल सके। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि कुल मिलाकर, सरकार ने पहले ही बीमा कंपनियों को निधि जारी कर दी है, और यह मुआवजा जल्द ही किसानों के खातों में जमा किया जाएगा। इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

राज्य के 64 लाख लाभार्थी किसानों को 2,555 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। खरीफ 2022 और रबी 2022-23 के लिए 2.87 करोड़ रुपये, खरीफ 2023 के लिए 181 करोड़ रुपये, रबी 2023-24 के लिए 63.14 करोड़ रुपये और खरीफ 2024 के लिए 2,308 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरण किया जाएगा।

राज्य में हजारों किसानों ने फसल फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन धन की कमी के कारण बीमा कंपनियों ने प्रीमियम जारी करना बंद कर दिया था। इस वजह से किसानों को भारी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा । 2023-24 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। खरीफ सीजन की फसलों में सूखे की मार और खरीफ सीजन में ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अब लंबित बीमा राशि मिलने से किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement