facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Fraud Case: ठाणे के युवक से Azerbaijan में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Advertisement
Last Updated- January 14, 2023 | 12:37 PM IST
fraud

ठाणे निवासी 27 वर्ष के एक व्यक्ति से दो व्यक्तियों ने अजरबैजान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 95,000 रुपये ठग लिए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कापुरबावड़ी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दिसंबर में विदेश में नौकरी की तलाश में नौकरी दिलाने वाली एक एजेंसी चलाने वाले आरोपियों से संपर्क किया था। उन्होंने उसे अजरबैजान में एक सचल क्रेन ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का कथित तौर पर वादा किया तथा उसे विभिन्न शुल्क के तौर पर 95,000 रुपये देने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि शिकायकर्ता द्वारा पैसे देने के बाद उसे नौकरी देने का एक पत्र और विमान की टिकट दी गयी जो फर्जी पायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस बीच आरोपियों ने अपना कार्यालय बंद कर दिया और गायब हो गए। अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि उन्होंने इस तरीके से 25 लोगों से 22 लाख रुपये ठगे।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - January 14, 2023 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement