facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र सरकार ने घोषित की नई महिला नीति, महिलाओं के लिए योजनाओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म बनेगा

Advertisement

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना, लखपति दीदी योजना जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

Last Updated- June 25, 2025 | 8:04 PM IST
Maharashtra CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की चौथी महिला नीति 2024 की घोषणा कर दी। इस नीति के कार्यान्वयन के लिए विभिन्न विभागों को प्रभावी ढंग से काम करना का आदेश दिया गया। इस नीति का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है। मुंबई शहर में महिलाओं के लिए योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो सके इसके लिए एक नया ऐप बनाने का राज्य सरकार ने निर्देश दिया है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार की अपना दारी, मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना , लखपति दीदी योजना , लड़कियों को मुफ्त उच्च शिक्षा प्रदान करने जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है। सरकार द्वारा लागू की गई सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को एक ही ऐप पर उपलब्ध कराने के लिए, मुंबई शहर के लिए एक ऐप विकसित करें और उस ऐप को सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध कराएं।

शिंदे चौथी महिला नीति-2024 के लिए जिलास्तरीय कार्यान्वयन संचालन समिति की बैठक में कहा कि मुंबई शहर की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, बच्चों के लिए डेकेयर सेंटर , झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूह तथा अन्य जरूरतमंद महिलाओं के लिए आवास की स्थापना , स्वयं सहायता समूहों को रोटेशन के आधार पर स्टॉल उपलब्ध कराने , पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन परियोजनाएं विकसित करने, महिला मछुआरों के लिए सरकारी योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया जाना चाहिए।

Also Read | महाराष्ट्र में 1071 मेगावॉट क्षमता के सोलर एनर्जी परियोजनाएं स्थापित करेगा महानिर्मिती

आदिवासी महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। आवास की समस्या को हल करने, महिलाओं को तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने, समय के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए नियोजित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए काम किया जाना चाहिए।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि महिलाओं की मदद के लिए सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं को तुरंत उपलब्ध कराया जाना चाहिए। हेल्प डेस्क का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए , हिरकणी कक्ष को नियमित रूप से खुला रखा जाना चाहिए , महिला परामर्श केंद्र में तत्काल परामर्श प्रदान किया जाना चाहिए और वन-स्टॉप सेंटर में महिलाओं को सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। पुलिस स्टेशन आने के बाद शिकायत दर्ज करते समय महिलाओं को समर्थन महसूस होना चाहिए। पुलिस स्टेशन में ऐसा माहौल होना चाहिए कि वे किसी भी दबाव में आए बिना शिकायत दर्ज करें। सरकार महिलाओं से संबंधित शिकायतों को तेजी से ले रही है। प्रशासन को इसके लिए काम करना चाहिए।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 8:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement