facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रबी सीजन से पहले महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार से यूरिया की सप्लाई करने की रखी मांग

Advertisement

महाराष्ट्र कृषि मंत्री दत्तात्रेय भारणे ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा को पत्र लिखकर राज्य को तत्काल यूरिया की सप्लाई की मांग की है।

Last Updated- September 18, 2025 | 7:49 PM IST
fertilizers

रबी सीजन की शुरुआत होने वाली है। मॉनसून की बेहतर चाल को देखते हुए इस साल रबी सीजन में फसलों का रकबा बढ़ने का अनुमान है। फसलों की बुआई शुरू होते ही यूरिया की मांग बढ़ेगी। रबी सीजन में यूरिया की कमी से बचने और किसानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर फसल उत्पादन के लिए यूरिया उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर तत्काल यूरिया की सप्लाई करने की मांग की है। राज्य में यूरिया का वर्तमान स्टॉक केवल 2.36 लाख मीट्रिक टन है।

यूरिया सप्लाई करने की मांग की

महाराष्ट्र कृषि मंत्री दत्तात्रेय भारणे ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा को पत्र लिखकर राज्य को तत्काल यूरिया की सप्लाई की मांग की है। उन्होंने इस पत्र में यूरिया की तत्काल सप्लाई की आवश्यकता जताई है क्योंकि राज्य में यूरिया का वर्तमान स्टॉक केवल 2.36 लाख मीट्रिक टन है।

Also Read: Onion Export Subsidy: महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से प्याज निर्यात सब्सिडी दोगुनी करने की मांग, किसानों को मिलेगा लाभ

राज्य को अप्रैल से जुलाई के बीच केंद्र से 10.67 लाख मीट्रिक टन यूरिया मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुल यूरिया उर्वरक का केवल 79 प्रतिशत यानी 8.41 लाख मीट्रिक टन ही आपूर्ति हो पाई। अगस्त में आवंटित 2.79 लाख मीट्रिक टन में से केवल 0.96 लाख मीट्रिक टन की ही आपूर्ति हो पाई।

खरीफ सीजन की बुआई 98% पूरी हुई

महाराष्ट्र कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ सीजन की बुआई 98 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और कुल बुआई क्षेत्र 144 लाख हेक्टेयर है। गौरतलब है कि इस साल मक्का की बुआई 14.30 लाख हेक्टेयर में हुई है और मक्का की बुआई में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके चलते कपास, मक्का और अन्य फसलों के लिए टॉप ड्रेसिंग खुराक की मांग बढ़ गई है।

कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि अगस्त का आवंटन तुरंत पूरा किया जाए और लंबित आयात आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए । अगस्त-सितंबर में बारिश होने से रबी सीजन का रकबा बढ़ेगा और आगामी रबी सीजन के लिए 12 लाख मीट्रिक टन यूरिया के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाए।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement