facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Politics: अजित पवार, छगन भुजबल ने विभागों के आवंटन पर चर्चा के लिए फडणवीस से की मुलाकात

Advertisement

अजित पवार पूर्व में जल संसाधन विभाग, बिजली और वित्त विभाग का प्रभार संभाल चुके हैं। अभी यह तीनों विभाग फडणवीस के पास हैं।

Last Updated- July 03, 2023 | 5:00 PM IST
Ajit Pawar with Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य के मंत्री छगन भुजबल सोमवार को विभागों के आवंटन पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलने पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

शरद पवार ने 24 वर्ष पहले राकांपा की स्थापना की थी। अजित पवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘ अजित पवार, छगन भुजबल और राकांपा के कुछ अन्य नेता ‘मेघदूत’ बंगला (फडणवीस के आधिकारिक आवास) पर पहुंचे। वे विभागों के आवंटन पर चर्चा करेंगे।’’

अजित पवार पूर्व में जल संसाधन विभाग, बिजली और वित्त विभाग का प्रभार संभाल चुके हैं। अभी यह तीनों विभाग फडणवीस के पास हैं। इसके अलावा वह गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement