facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र परेशान, फड़नवीस बोले- पांच जिलों में 7400 हेक्टेयर से अधिक में फसल का हुआ नुकसान

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 5:43 PM IST
PM Kisan Scheme

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि पिछले दो दिनों में बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र के पांच जिलों में 7,400 हेक्टेयर से अधिक में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

रुक-रुक कर हो रही बारिश से अमरावती, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलढाणा जिलों में फसल प्रभावित हुई है।

फडणवीस ने अमरावती जिले में समीक्षा बैठक करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘7,400 हेक्टेयर से अधिक की फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 3,243 हेक्टेयर में क्षति का आकलन पूरा हो गया है। शेष मूल्यांकन जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बेमौसम बारिश से कम से कम 7,596 किसान प्रभावित हुए हैं।’

यह देखा गया है कि राज्य के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों के कुछ गांव पिछले कुछ वर्षों में बेमौसम बारिश से अक्सर प्रभावित हुए हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम जलवायु परिवर्तन की नई चुनौती का कोई समाधान खोजने के लिए काम कर रहे हैं।’

फडणवीस ने कहा कि अकोला में पेड़ गिरने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य से वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘सरकार ने उन 35 घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने का भी फैसला किया है, जिन्होंने मंदिर में शरण ली थी (जिस पर पेड़ गिर गया था)।’

रविवार की रात अकोला जिले के पारस गांव में तेज हवा और बारिश के बाद मंदिर परिसर में टीन शेड पर पेड़ गिरने से उसके नीचे खड़े कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 37 अन्य घायल हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने हाल में कम से कम पांच दिनों तक लगातार 10 मिलीमीटर बारिश और फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने की स्थिति में बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा मानने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement