facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पर टूटी रिकॉर्ड्स की दीवार, वाहन बिक्री में 30% की जबरदस्त बढ़ोतरी

Advertisement

गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर कई नागरिक नए वाहन खरीदते हैं। इन वाहनों का पंजीकरण संबंधित क्षेत्रीय परिवहन और उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के तहत किया जाता है।

Last Updated- March 31, 2025 | 6:57 PM IST
Bikes
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा से चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुरुआत पर रिकॉर्ड पर वाहनों की बिक्री हुई। राज्य में गुड़ी पड़वा के अवसर पर बीते सात दिनों में बड़ी संख्या में दोपहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहनों की नई खरीदारी का पंजीकरण किया गया है। राज्य परिवहन विभाग के अनुसार इस वर्ष नए वाहन पंजीकरण की संख्या 2024 की तुलना में 30 फीसदी अधिक रही।

गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर कई नागरिक नए वाहन खरीदते हैं। इन वाहनों का पंजीकरण संबंधित क्षेत्रीय परिवहन और उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के तहत किया जाता है। नागरिकों में वाहन खरीदने का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसके चलते इस वर्ष वाहन पंजीकरण में 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 20,057 वाहन खरीदे गए जबकि इस साल गुड़ी पड़वा पर 86,818 वाहन खरीदे गए ।

चार पहिया वाहनों की श्रेणी में, वर्ष 2025 में 22,081 वाहनों का पंजीकरण किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4,942 अधिक है। यानी चार पहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले साल की तुलना में 28.84 फीसदी अधिक हुआ ।  मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसी दोपहिया वाहनों की भी जमकर खरीदे गए। इस श्रेणी  वर्ष 2025 में नागरिकों द्वारा 51,756 नए वाहन खरीदे गए जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 40,675 थी। इसमें 11,081 की वृद्धि हुई है, यानी दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 27.14 फीसदी अधिक हुआ ।

परिवहन विभाग द्वारा साझा की गई गई जानकारी में कहा गया कि राज्य में सबसे अधिक वाहन पंजीकरण पांच परिवहन कार्यालयों के तहत हुआ है। पुणे परिवहन कार्यालय में 11,056 पंजीकरण, पिंपरी-चिंचवड परिवहन कार्यालय में 6,648 पंजीकरण, नासिक परिवहन कार्यालय में 3,626 पंजीकरण मुंबई (मध्य) परिवहन कार्यालय में  3,154 पंजीकरण और ठाणे परिवहन कार्यालय में 3,107 वाहनों का पंजीकरण हुआ।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement