facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maratha Reservation: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा मराठा आंदोलन- मनोज जारांगे

Advertisement

जरांगे ने कहा कि जब तक समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे

Last Updated- January 26, 2024 | 8:08 PM IST
Maratha reservation
नवी मुंबई में आरक्षण के लिए मार्च के दौरान मराठा कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल और उनके समर्थक

मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जारांगे समेत बड़ी संख्या में मराठा समुदाय के लोग नवी मुंबई के वाशी में पहुंच गए। मुंबई जाने पर अड़े मराठा आंदोलनकारी सरकारी मानमनौअल के बाद आज नवीं मुंबई में रुकने के लिए तैयार हो गए।

अपनी बात को दोहराते हुए जरांगे ने कहा कि जब तक समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे, जबकि महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने दावा किया कि उनकी सभी मांगें स्वीकार कर ली गई हैं।

नवी मुंबई में ही महाराष्ट्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल ने जरांगे से मुलाकात की और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर उनकी बातचीत कराई।

मीटिंग के बाद जरांगे ने कहा कि राज्य सरकार ने मुझे कुछ जरूरी दस्तावेज सौंपे हैं। आरक्षण चाहिए तो लड़ना सीखना होगा, हमें आरक्षण लेकर रहना है। हम अपनी मांगों के लिए मुंबई आए हैं। सरकार के अधिकारी निर्णय पहुंचने के लिए आये थे, सरकार का कोई भी मंत्री नही आया। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक हम आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

प्रमाणपत्र जारी करने की मांग

राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि जरांगे की मांगें मान ली गई हैं और उन्हें सरकारी प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाएगा। अब तक 37 लाख कुनबी प्रमाण पत्र दिये जा चुके हैं और यह संख्या 50 लाख तक जाएगी।

जरांगे ने कहा है कि सरकार के मुताबिक 37 लाख लोगों को कुनबी जाति का सर्टिफिकेट दिया गया है। हमने इसकी जानकारी मांगी है।

शिंदे समिति ने सर्कुलर ढूंढने के लिए समय मांगा है। जरांगे ने लोगों से कहा कि सर्कुलर खोजने में हमें भी सरकार की मदद करनी होगी। हमारी सभी मांगे एक साथ पूरी नहीं हो सकतीं, इसलिए एक-एक करके सभी मांगों को मनवाएंगे।

भूख हड़ताल शुरु, आज की रात वाशी में रुकेंगे जरांगे

मनोज ने कहा कि जब तक अध्यादेश नहीं मिलता मैं वापस नहीं जाऊंगा। सरकार शनिवार 12 बजे तक इसे जारी करे। आज मुंबई नहीं जा रहा हूं। यदि शनिवार को आजाद मैदान के लिए बढ़ा तो पीछे नहीं हटूंगा। मेरा अनशन जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - January 26, 2024 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement