facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आरक्षण दिलाने में असफल रहने के बाद चुनावी अखाड़े में कूदने की तैयारी कर रहे मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे

Advertisement

मराठाओं को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने के लिए सरकार को कई बार डेडलाइन भी दी , लेकिन महाराष्ट्र सरकार जरांगे की मांगों के आगे झुकती नजर नहीं आ रही है ।

Last Updated- August 06, 2024 | 8:00 PM IST
Maratha vs OBC on Maratha reservation notification, Manoj Jarange warns government to start fast मराठा आरक्षण अधिसूचना पर मराठा बनाम OBC, मनोज जरांगे ने सरकार को दी अनशन शुरू करने की चेतावनी

कई बार अनशन करके भी अपनी शर्तों के अनुरुप मराठाओं को आरक्षण दिलाने में असफल रहने के बाद मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल चुनावी अखाड़े में कूदने की तैयारी में जुट गए हैं। जरांगे ने कहा कि अगर मराठा आरक्षण चाहिए तो उनके पास राजनीति में आने और सत्ता हासिल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

मराठा समाज और उनके सगे-सोयरे (संबंधियों) को ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे को अब तक के प्रयासों में नाकामी हाथ लगी है। मराठाओं को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने के लिए सरकार को कई बार डेडलाइन भी दी , लेकिन महाराष्ट्र सरकार जरांगे की मांगों के आगे झुकती नजर नहीं आ रही है । इसलिए जरांगे विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

जरांगे ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मराठा राज्य की सत्ता में आएंगे। महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जरांगे ने कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करना चाहते, लेकिन मराठा समुदाय के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की आवश्यकता उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर सकती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मराठा, मुस्लिम और दलित आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे, जो हाल के लोकसभा चुनाव में देखी गई लहर के समान होगा। यदि हम मराठा समुदाय के लिए आरक्षण चाहते हैं तो हमारे पास राजनीति में प्रवेश करने और सत्ता में आने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से चुनाव की तैयारी करने का आग्रह किया तथा संकेत दिया कि उनके राजनीतिक प्रवेश के संबंध में निर्णय 29 अगस्त को होने वाली बैठक में किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जहां नेता अपने-अपने दलों से जुड़े हुए हैं, वहीं आम लोग हमारे साथ हैं। जरांगे से जुड़े लोगों ने बताया कि जरांगे ने 150 से अधिक उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का मन बनाया है ।

जरांगे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मराठा नेताओं को उनके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस ने मराठा आरक्षण के खिलाफ एक अभियान की योजना बनायी थी और दावा किया कि उपमुख्यमंत्री के इशारे पर समुदाय के कुछ नेता आरक्षण की मांग के प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम राज्य में अशांति पैदा करने के फडणवीस के सपने को नाकाम कर देंगे। महाराष्ट्र एक शांतिपूर्ण राज्य है जहां सभी धर्मों और जातियों के लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 8:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement