facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सात दिसंबर से शुरु होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में छाया रहेगा मराठा आरक्षण

Advertisement

इस शीतकालीन सत्र में मराठा आरक्षण, राज्य में निवेश और किसानों के मुद्दों के सहारे विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Last Updated- November 29, 2023 | 7:38 PM IST
Maratha reservation reached the threshold of court
Representative Image

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। परांपरा के मुताबिक इस सत्र का आयोजन राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक सत्र में 10 कार्य दिवस होंगे। विपक्ष कार्य दिवस बढ़ाने की मांग कर रहा है। इस सत्र में मराठा आरक्षण, राज्य में निवेश और किसानों के मुद्दों के सहारे विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

विधानभवन में विधानसभा एवं विधान परिषद सलाहगार समीति की बैठक में शीतकालीन सत्र के कामकाज पर चर्चा हुई। बैठक के बाद विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में इस सत्र का आयोजन किया जायेगा। महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर को शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को मिलाकर चार दिन अवकाश रहेगा इसीलिए इस सत्र में 10 कार्य दिवस होंगे।

विपक्ष ने की शीतकालीन सत्र को बढ़ाने की मांग

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता होने के तौर पर हम मांग करते हैं कि इस सत्र को तीन सप्ताह के लिए आयोजित किया जाए, लेकिन उन्होंने केवल दस दिन तक का ही काम रखा है। इन दस दिनों में कोई भी सवाल का हल नहीं निकलेगा। महाराष्ट्र के सामने कई मुद्दे है, जिसपर चर्चा करने के लिए 10 दिन बहुत कम है। विपक्षी पार्टी होने के नाते वह अभी भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

मराठा आरक्षण मुद्दे पर होगी चर्चा

महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि शीतकालीन सत्र के दौरान यह मुद्दा उठेगा । लेकिन जब तक सभी कामकाज और अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप नहीं दे दिया जाता तब तक मैं तारीख की घोषणा नहीं कर सकती हूं लेकिन आरक्षण मुद्दे पर दोनों सदनों में चर्चा की जाएगी और यह हर किसी की इच्छा है कि कोई स्थायी समाधान निकले।

गोर ने बताया कि, सत्र की तैयारी पूरे जोरों पर हैं और पुलिस कर्मियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भोजन, आवास और उनके बच्चों के लिए क्रेच की सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है।

मनोज जरांगे पाटिल की मांग

मराठा आरक्षण अभियान का चेहरा बन चुके मनोज जरांगे पाटिल ने भी कुछ हफ्ते पहले प्रशासन से मराठों को आरक्षण प्रदान करने के लिए विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में एक विधेयक पारित करने के लिए कहा था. जरांगे ने ठाणे में एक रैली में बोलते मांग की थी कि एक विशेष सत्र बुलाने के बजाय, लेटेस्ट [कुनबी] रिकॉर्ड निष्कर्षों के आधार पर आगामी सत्र में ही मराठों को आरक्षण दें।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement