facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MHADA Lottery: 422 लोगों ने म्हाडा के सस्ते घर लौटाए, 442 आवेदकों की लग गई लॉटरी

Advertisement

2030 घरों के लिए 1,13,811 लोगों ने आवेदन किया था। कई लॉटरी विजेताओं को एक से अधिक घर अलॉट हुए थे, लेकिन नियम के अनुसार विजेता कोई एक घर ही रख सकता है।

Last Updated- October 23, 2024 | 7:51 PM IST
Real Estate
Representative Image

मुंबई में घर किसी सपने से कम नहीं होता है । कम कीमत वाले सरकारी घर की लॉटरी तो किस्मत वालों को लगती है। लेकिन महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड के 442 लॉटरी विजेताओं ने म्हाडा को घर लौटने का निर्णय लिया है। जिसके कारण लॉटरी में जगह नहीं बना पाने वाले 442 आवेदकों की लॉटरी लग गई है।

म्हाडा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबकि मुंबई बोर्ड के 2030 घरों की लॉटरी 8 अक्टूबर को जारी हुई है। 2030 घरों के लिए 1,13,811 लोगों ने आवेदन किया था। कई लॉटरी विजेताओं को एक से अधिक घर अलॉट हुए थे, लेकिन नियम के अनुसार विजेता कोई एक घर ही रख सकता है।

इस कारण लॉटरी में एक से अधिक घर जीतने वाले विजेताओं ने एक घर लेकर कर अन्य घर सरेंडर कर दिए हैं। कई लोग घरों के महंगे होने के कारण रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाए। इस वजह से भी कुछ घर सरेंडर हुए। वहीं, कुछ आवेदकों ने बैंक से लोन नहीं मिलने के कारण म्हाडा को घर लौटा दिए।

विजेताओं के घर लौटाने के बाद वेटिंग लिस्ट में रहे आवेदकों को एसएमएस के जरिए जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद वेटिंग लिस्ट वाले आवेदकों को घर लेने का अवसर दिया जायेगा। लॉटरी विजेताओं को म्हाडा की ओर से 20 अक्टूबर तक घर स्वीकार करने का मौका दिया गया था।

गौरतलब है कि 2024 की लॉटरी प्रक्रिया के आरंभ में भी म्हाडा को उम्मीद से कम प्रतिसाद मिला था। इसके बाद म्हाडा ने निजी बिल्डरों से मिले 370 घरों की कीमतों में 15 से 25 फीसदी की कटौती की। इस फैसले बाद आवेदकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। 2023 में भी 333 लॉटरी विजेताओं ने म्हाडा को घर लौटाए थे। लौटाए गए इन घरों की बिक्री नहीं होने के कारण म्हाडा ने 2024 की लॉटरी में इन्हें भी शामिल किया था।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement