facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र में आया देश का आधे से ज्यादा विदेशी निवेश, Q1FY25 में FDI आकर्षित करने वाला बना टॉप राज्य

Advertisement

Maharashtra FDI 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भरोसे के साथ कहा कि कि दूसरी तिमाही के आंकड़े अभी लंबित हैं दूसरी तिमाही में भी महाराष्ट्र नंबर वन होगा।

Last Updated- September 06, 2024 | 5:20 PM IST
FDI

Maharashtra FDI 2024: चालू वित्त वर्ष 2024-2025 की पहली तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आकर्षित करने में महाराष्ट्र टॉप पर रहा है। इस तिमाही के दौरान देश में कुल निवेश 1,34,959 करोड़ रुपये है, जिसमें से 70,795 करोड़ रुपये या 52.46 फीसदी निवेश अकेले महाराष्ट्र में आया है।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के मुताबिक, महाराष्ट्र दूसरे राज्यों के बीच नंबर एक स्थान पर बना हुआ है। आंकड़ों से पता पड़ता है की इस वित्त वर्ष 2024-2025 में देश में आने वाले विदेशी निवेश का 52.46 प्रतिशत महाराष्ट्र में निवेश हुआ है। पिछले दो साल से विदेशी निवेश आकर्षित करने में नंबर वन रहने वाले महाराष्ट्र को वित्त वर्ष 2024-2025 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा निवेश भी मिला है। विदेशी निवेश के मामले में महाराष्ट्र को दूसरे और तीसरे नंबर के राज्यों से कई गुना ज्यादा निवेश मिला है।

पड़ोसी राज्य कर्नाटक 19,059 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करके दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली 10,788 करोड़ रुपये के साथ तीसरे, तेलंगाना 9,023 करोड़ रुपये के साथ चौथे, गुजरात 8,508 करोड़ रुपये के साथ पांचवें, तमिलनाडु 5,818 करोड़ रुपये के साथ छठे, उत्तर प्रदेश 370 करोड़ रुपये के साथ आठवें और राजस्थान 311 करोड़ रुपये के साथ नौवें स्थान पर रहा।

अकेले महाराष्ट्र को इन सभी राज्यों की तुलना में अधिक विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। इस तिमाही के दौरान देश में कुल निवेश 1,34,959 करोड़ रुपये है, जिसमें से 70,795 करोड़ रुपये या 52.46 फीसदी निवेश अकेले महाराष्ट्र में आया है। वित्त वर्ष 2022-23 में 1,18,422 करोड़ रुपये (कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात की संयुक्त राशि से अधिक) से 2023-24 में 1,25,101 करोड़ रुपये (गुजरात के दोगुने से अधिक और गुजरात-कर्नाटक के योग से अधिक) निवेश था।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, महाराष्ट्र को बधाई, खुशखबरी!! देश में कुल निवेश का 52.46 प्रतिशत सिर्फ महाराष्ट्र में विदेशी निवेश हुआ है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र द्वारा आकर्षित किया गया निवेश सबसे अधिक है और अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। हमने पहले ही दिन साहसपूर्वक कहा था कि हम पांच साल का काम ढाई साल में पूरा करेंगे। अब हम ढाई साल में 3,14,318 करोड़ रुपये का निवेश लाये हैं। फड़नवीस ने भरोसे के साथ कहा कि कि दूसरी तिमाही के आंकड़े अभी लंबित हैं दूसरी तिमाही में भी महाराष्ट्र नंबर वन होगा।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement