facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Rain: मुंबई में भारी बारिश से जीवन बेहाल, शहर में बाढ़ जैसे हालात; NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा

Advertisement

मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन अस्त-व्यस्त, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटीं।

Last Updated- June 16, 2025 | 7:17 PM IST
Mumbai Rain
भारी बारिश के बाद मुंबई का हाल | फोटो: PTI

मुंबई और आसपास इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में शुरू हुई मानसूनी बारिश से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। रेलवे ट्रैक से लेकर घरों तक पानी भर गया है। इधर मौसम विभाग ने रत्नागिरी और रायगढ़ जैसे तटीय जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग तथा पुणे, सातारा और कोल्हापुर के घाट के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं।

बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की जान गई और 65 लोग घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि ये मौत भारी बारिश के कारण सड़क दुर्घटना, पुल से गिरना, डूबना, बिजली गिरना और आग लगना जैसी विभिन्न घटनाओं में हुई हैं। इस दौरान छह मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है।

सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि एक जून से अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण पूरे राज्य में जोरदार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों जैसे विभिन्न स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

Also Read: मुंबई रियल एस्टेट में बाहर की कंपनियों का दबदबा बढ़ा, पुनर्विकास परियोजनाओं के चलते बाजार में तेजी

जाम में फंसे लोग, परेशानी बढ़ी

पश्चिमी उपनगरों में स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम लगने से घंटों सड़क पर गाड़ियां फंस गई। बोरीवली,बांद्रा, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव और मलाड जैसे इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। आधे घंटे में तय होने वाला सफर को पूरा करने में ढाई से तीन घंटे लगने लग रहे हैं जिसके कारण लोग दफ्तर देर से पहुंचे। मुंबई में सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर रेलवे की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। इससे ट्रैफिक और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी हो रही है। राज्य सरकार ने सभी संभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और राहत बचाव कार्य करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां

मुंबई, सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजीनगर, नंदुरबार और अमरावती में मौत की घटनाएं हुईं, जिनमें से अधिकतर मौत आसमानी बिजली गिरने के कारण हुईं। कोंकण क्षेत्र की प्रमुख नदियों में रत्नागिरी जिले की जगबुड़ी नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। आपदा प्रबंधन रिपोर्ट में कहा गया है यदि जलस्तर और बढ़ता है तो नदी के किनारे बसे खेड़, अलसुरे, चिंचघर और प्रभुवाडी गांव प्रभावित हो सकते हैं। रत्नागिरी जिले में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं । नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जिससे कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है।

BMC ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में मुंबई महानगर क्षेत्र (मुंबई शहर और उपनगरों) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए या आधिकारिक जानकारी के लिए BMC के मुख्य नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 6:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement