facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mumbai Rains: भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट पर मुंबई, स्कूल-कॉलेज बंद; अगले 5 दिनों तक बरसेंगे बादल

Advertisement

Mumbai rains: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने भी लोगों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें

Last Updated- August 18, 2025 | 10:52 PM IST
Mumbai Rains
Photo: PTI

Mumbai Rains: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई का बुरा हाल है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने रेड अलर्ट तक जारी कर दिया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है और भारी नुकसान हुआ है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है और मुंबई समेत राज्य के सात जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद महानगर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने भी लोगों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें।

भारी बारिश से ट्रैफिक पर लगा ब्रेक

सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी भारी बारिश के बाद अंधेरी सबवे, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, हिंद माता जैसे कई इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। बारिश और जलभराव के कारण लोकल ट्रेन की सेवा भी प्रभावित हुई। अधिकारियों के अनुसार उपनगरीय रेल सेवाएं आठ से 15-20 मिनट के विलंब से चल रही हैं और किसी भी सेवा को स्थगित नहीं किया गया है। हार्बर लाइन के कुछ निचले इलाकों में पटरियों पर पानी भरने और कुर्ला और तिलक नगर स्टेशन के बीच पटरियां बदलने वाले पॉइंट के खराब होने के कारण सेंट्रल रेलवे मार्ग पर उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं।

Also Read: Mumbai Rains: मुंबई में रेड अलर्ट, भारी बारिश और जलभराव के बीच स्कूल-कॉलेज बंद; BMC ने की अपील

अकासा एयर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मुंबई, बेंगलुरु, गोवा और पुणे के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे तक जाने वाली सड़कों पर यातायात धीमा है और जाम की स्थिति है। अपने सफर को आसान बनाने के लिए, कृपया अपनी उड़ान के खातिर समय से पहले हवाई अड्डे पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। इंडिगो ने कहा कि हवाई अड्डे पर उसके कर्मचारी यात्रियों की मदद करेंगे।

बीएमसी के सभी स्कूल बंद

मुंबई में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में दूसरी पाली (दोपहर 12 बजे के बाद) में अवकाश घोषित कर दिया। BMC ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए, नगर आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार 18 अगस्त को दूसरी पाली यानी दोपहर 12 बजे के बाद अवकाश घोषित कर दिया।

Also Read: Trump Tariff: मछली, आम, काजू कारोबार को बचाने की महाराष्ट्र सरकार की कवायद शुरू

भारी बारिश के बीच लोगों से अपील

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने शहर में भारी बारिश को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस आयुक्त ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “प्रिय मुंबई वासियों, बारिश से कई इलाकों से पानी भरने और दृश्यता कम होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। कृपया गैर-जरूरी यात्रा से बचें, अपने सफर की योजना सावधानी से बनाएं, और केवल जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। हमारे अधिकारी और कर्मचारी हाई अलर्ट पर हैं और सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में कृपया पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर पर कॉल करें। आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।”

महाराष्ट्र के नांदेड़ में मौसम का कहर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नांदेड़ के मुखेड तालुका में बादल फटने जैसी घटना हुई। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। कुछ जगहों पर फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। नदियों के जलस्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसलों को नुकसान पहुंचा। 200 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ जगहों पर 170 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। लोकल ट्रेनें बंद नहीं हुईं लेकिन उनकी गति धीमी हो गई।

Also Read: बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में बोले सीएम फडणवीस, 3 साल में पूरे हो सारे प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के संदर्भ में कंट्रोल रूम से संवाद साधा गया। 18 से 21 अगस्त के बीच और अधिक बारिश होने की संभावना है। अंबा-जगबुडी नदी चेतावनी स्तर तक पहुंच गई है। वशिष्टी नदी पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। तापी और हतनूर में अधिक पानी आने से रावेर क्षेत्र में पानी घुस गया है। जलगांव सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement