facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mumbai Toll: टोल की बढ़ी हुई दरें एक महीने में होगी रद्द!

Advertisement

MNS ने राज्य में पीडब्ल्यूडी के 29 और एमएसआरडीसी के 15 पुराने टोल बंद करने की मांग की है। राज्य सरकार ने कहा कि वह इस संबंध में विचार कर निर्णय लेगी।

Last Updated- October 13, 2023 | 6:09 PM IST
GPS टोल प्रणाली में अपना लाभ देख रहीं बीमा कंपनियां, Insurance companies are seeing their profit in GPS toll system

टोल मुद्दे (Mumbai Toll Issue) पर मनसे (MNS) के आक्रमक रुख और तेज होती सियासत के बीच राज्य सरकार ने वाहनों की लंबी कतार और सुविधाओं की जांच करने के लिए अगले 15 दिनों तक विडियोग्राफी कराएंगी, इसके बाद टोल मुद्दे पर सरकार निर्णय लेगी। सरकार के साथ मनसे भी अपने कैमरे लगाएंगी। साथ ही राज्य में शुरु पुराने टोल नाकों को बंद करने की मांग की है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के स्थानीय लोगों का प्रतिनिधि मंडल और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को टोल नाकों पर वाहनों की कतार से बचने के लिए आवश्यक मनुष्य बल की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है।

इसके अलावा शौचालय, प्राथमिक उपचार की सुविधा के साथ एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मुंबई के एंट्री प्वाइंट के टोल नाकों पर वीडियोग्राफी कराने, पथकर मार्ग पर पुलों, फ्लाईओवर और सबवे का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने निर्देश दिया।

बैठक में टोल पर विस्तार से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ठेकेदारों को अनुबंध के अनुसार टोल नाकों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। ठेकेदारों को यह सुनिश्चित करेना होगा कि टोल नाकों पर पीली पट्टी तक वाहनों की कतार न लगे। यदि वाहनों की कतारें लगी हों तो वाहनों को छोड़ देना चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त मनुष्य बल नियुक्त किये जाए।

मुंबई क्षेत्र के सभी पांच टोल नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या की गणना करने के लिए वीडियोग्राफी कराने एवं टोल मार्ग पर फ्लाईओवर, पुल, सबवे का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का निर्देश दिया। इसकी अगले 15 दिनों तक विडियोग्राफी की जाएगी।

बैठक के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे और लोक निर्माण मंत्री दादा भुसे ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि एक महीने में टोल की बढ़ी हुई दरों को रद्द किया जाएगा। सरकार की तरफ से सभी एंट्री प्वाइंट पर कैमरे लगाए जाएंगे, हम अपने कैमरे भी लगाएंगे ताकि टोल बूथ पर आने जाने वाले वाहनों की संख्या के बारे जानकारी मिल सके। इससे यह पता चलेगा कि अभी तक कितना टोल वसूला गया और कितना बाकी है।

मनसे ने राज्य में पीडब्ल्यूडी के 29 और एमएसआरडीसी के 15 पुराने टोल बंद करने की मांग की है। राज्य सरकार ने कहा कि वह इस संबंध में विचार कर निर्णय लेगी।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 6:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement