facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुंबई में ट्रैफिक से मिलेगी राहत: सरकार वाटर मेट्रो शुरू करने पर कर रही है काम, बनेंगे 29 टर्मिनल और 10 रूट्स

Advertisement

सरकार मुंबई में ट्रैफिक कम करने के लिए 29 टर्मिनलों और 10 रूट्स पर वाटर मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिससे यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Last Updated- June 17, 2025 | 6:27 PM IST
Water Metro
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Mumbai Water Metro Project: मुंबई में लगातार गंभीर होती यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए सरकार वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी कर रही है। इसे मुंबई में वैकल्पिक परिवहन के साधन के रूप में डेवलप करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे लोगों को ऑफिस आने जाने में जाम में फंसने से छुटकारा मिलेगा। मुंबई में वाटर मेट्रो शुरू करने के लिए सर्वेक्षण करने का काम कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड को दिया गया था। अब महाराष्ट्र सरकार ने तीन महीने के भीतर वाटर मेट्रो के लिए डेवलपमेंट प्लान बनाने के लिए कहा है।

कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड ने मुंबई में वाटर मेट्रो शुरू करने की सर्वेक्षण रिपोर्ट मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे के सामने प्रस्तुत कर दी है। रिपोर्ट में मुंबई वाटर मेट्रो के लिए कुल 29 टर्मिनल बनाने का जिक्र किया गया है। इसके अलावा दस रूट भी चुने गए हैं। बैठक में इन्हें बढ़ाने के सुझाव भी दिए गए। इस परियोजना में जेटी टर्मिनल पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का निर्माण, नावों की खरीद और अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी। इस पर कुल 2,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वाटर मेट्रो से मुंबई में यात्रा का समय बचेगा। मंत्री राणे ने वाटर मेट्रो के काम के लिए अलग-अलग स्तरों पर प्रयास किए हैं। उनके प्रयास सफल रहे हैं और अब जल्द ही मुंबई वालों की सेवा के लिए वाटर मेट्रो शुरू की जाएगी।

Also Read: मुंबई की जर्जर और खस्ताहाल इमारतें मॉनसून में बन रही हैं मौत का घर, हजारों जान खतरे में; खाली कराना बड़ी चुनौती

मुंबई में जल परिवहन की अपार संभावनाएं: राणे

मुंबई में जल परिवहन की अपार संभावनाएं बताते हुए राणे ने कहा कि यहां बांद्रा, वर्ली, वर्सोवा, दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई में जल परिवहन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। वाटर मेट्रो के रूट चुनते समय इन अवसरों पर पूरी तरह से विचार किया जाना चाहिए। अधिकतम यात्रियों और अधिक लाभ वाले रूट का चयन किया जाना चाहिए। वाटर मेट्रो की टिकट की कीमतें तय करते समय यह देखा जाना चाहिए कि वे आम आदमी की पहुंच में हैं।

राणे ने कहा, “उत्तर मुंबई से दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई से दक्षिण मुंबई आने के लिए वाटर मेट्रो एक अच्छा विकल्प होगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए डेवलप प्लान तैयार की जानी चाहिए। साथ ही जेटी और मेट्रो टर्मिनल को मेट्रो की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें परिवहन के अन्य साधनों से जोड़ने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।”

राणे ने बताया कि इस परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच 50-50 प्रतिशत की भागीदारी के तहत एक विशेष निकाय का गठन किया जाएगा। मुंबई सात द्वीपों से मिलकर बना है, लेकिन यहां के जलमार्गों का पूरी तरह उपयोग कभी नहीं किया गया । अब वाटर मेट्रो सेवा से न केवल सड़कों और उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ कम होगी, बल्कि शहरी परिवहन व्यवस्था में भी बड़ा सुधार आएगा।

मंत्री ने कहा कि वाटर मेट्रो परियोजना से देश की वित्तीय राजधानी में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा, “कोच्चि वाटर मेट्रो तकनीकी सहायता दे रही है। इस परियोजना के तहत बैटरी से चलने वाली नौकाएं मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी । परियोजना को 2 चरणों में लागू किया जाएगा, पहले चरण में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और दूसरे चरण में रो-रो (रोल ऑन-रोल ऑफ) नौका सेवा भी शुरू की जाएगी।”

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement