facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र में काम के घंटे बढ़ाए जाने का विरोध, हिंद मजदूर सभा ने फैसला वापस न लेने पर आंदोलन की दी धमकी

Advertisement

Maharashtra work hours: काम के घंटे बढ़ाए जाने की घोषणा करते वक्त सरकार ने दावा किया था कि इससे उद्योगों को सुविधा होगी और मजदूरों को कानूनी रूप से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा

Last Updated- September 08, 2025 | 8:37 PM IST
Labour

Maharashtra Work Hours: महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सप्ताह निजी क्षेत्र के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए कंपनियों में कामकाज का समय 9 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे और दुकानों में 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे करने की मंजूरी दी थी। सरकार के इस निर्णय का अब विरोध शुरू हो गया है। हिंद मजदूर सभा ने महाराष्ट्र सरकार के काम के घंटे बढ़ाने के फैसले का विरोध किया है। संगठन ने कहा है कि अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो वह पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन शुरू करेंगे। काम के घंटे बढ़ाए जाने की घोषणा करते वक्त सरकार ने दावा किया था कि इससे उद्योगों को सुविधा होगी और मजदूरों को कानूनी रूप से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।

यह फैसला मजदूर विरोधी

हिंद मजदूर सभा की महाराष्ट्र परिषद के महासचिव संजय वाधवकर ने कहा कि राज्य सरकार को इस मजदूर विरोधी फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए, क्योंकि यह मजदूरों के शोषण को वैध बना देगा, श्रम विभाग के पास निगरानी के लिए पर्याप्त जनशक्ति नहीं है। यह निर्णय केंद्र सरकार के दबाव में, मजदूर संघों से परामर्श किए बिना, श्रमिकों के स्वास्थ्य और अधिकारों की कीमत पर कॉर्पोरेट मालिकों के मुनाफे को बढ़ाने के लिए लिया गया है।

Also Read: Tesla ने मुंबई शोरूम से शुरू की कार डिलीवरी, महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक बने पहले आधिकारिक ग्राहक

सुरक्षा उपाय भी कमजोर होंगे

संशोधित प्रावधान न केवल कार्यदिवस बढ़ाते हैं, बल्कि मौजूदा सुरक्षा उपायों को भी कमजोर करते हैं। पहले, एक कर्मचारी को पांच घंटे काम करने के बाद 30 मिनट का आराम मिलता था। अब, यह आराम छह घंटे काम करने के बाद ही मिलेगा। वाधवकर ने घोषणा की कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो हिंद मजदूर सभा अन्य मजदूर संघों के साथ एकजुट होकर राज्य भर में सड़कों पर उतरेगी।

अब 6 घंटे के बाद मिलेगा आराम

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने तीन सितंबर को कारखाना अधिनियम 1948 और महाराष्ट्र दुकान एवं प्रतिष्ठान (रोजगार एवं सेवा शर्तों का विनियमन) अधिनियम 2017 में संशोधन करके अधिकतम दैनिक कार्य घंटों को बढ़ाने की अनुमति देने वाले कानूनों में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही, उद्योगों में दैनिक कार्य घंटों की सीमा नौ घंटे से बढ़कर 12 घंटे हो जाएगी, जबकि पांच घंटे के बजाय छह घंटे के बाद विश्राम अवकाश की अनुमति होगी।

Also Read: महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को पछाड़ा, FPO के लिए सबसे अनुकूल परिवेश वाला राज्य बना

कर्मचारियों की लिखित सहमति जरूरी

कर्मचारियों की लिखित सहमति अनिवार्य होने पर, कानूनी ओवरटाइम सीमा प्रति तिमाही 115 घंटे से बढ़कर 144 घंटे हो जाएगी। साप्ताहिक कार्य घंटे भी 10.5 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिए जाएंगे। संशोधित दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत, दैनिक कार्य घंटे नौ से बढ़ाकर 10 घंटे किए जाएंगे, ओवरटाइम सीमा 125 से बढ़ाकर 144 घंटे की जाएगी तथा आपातकालीन ड्यूटी के घंटे बढ़ाकर 12 किए जाएंगे।

राज्य सरकार का दावा है कि ये बदलाव एक केंद्रीय कार्यबल की सिफारिशों के अनुरूप हैं और इसका उद्देश्य महाराष्ट्र को कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों के अनुरूप लाना है, जिन्होंने पहले ही इस तरह के सुधारों को अपना लिया है। ये परिवर्तन 20 या ज्यादा श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों पर लागू होंगे।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement