facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi महाराष्ट्र को देंगे 30,500 करोड़ रुपये की सौगात, अटल सेतु समेत इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

PM मोदी अटल सेतु के साथ कल महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

Last Updated- January 11, 2024 | 8:25 PM IST
Atal Setu
Picture Credit - Ujwal Puri

शहरी परिवहन अवसंरचना और संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने वाले मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) करेंगे। इसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इसके साथ ही कल प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

एमटीएचएल जिसे अब अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु नाम दिया गया है। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ईस्टर्न फ्रीवेज ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे। 9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी और यह मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास होगा।

वह सूर्या क्षेत्रीय पेयजल परियोजना के पहले चरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 1,975 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे लगभग 14 लाख लोगों को लाभ होगा।

मोदी कई रेल परियोजनाओं का भी करेंगे शुभारंभ

मोदी कई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। वह सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन- विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईईपीजेड एसईजेड) के लिए भारत रत्नम (मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर) का उद्घाटन करेंगे।

इसमें विशेष रूप से विकलांग छात्रों सहित इस क्षेत्र के कार्यबल के कौशल विकास के लिए एक प्रशिक्षण स्कूल होगा। मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर रत्न और आभूषण व्यापार में निर्यात क्षेत्र को बदलेगा और घरेलू विनिर्माण को भी मदद करेगा। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे की शुरुआत नाशिक से करेंगे। वह नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 8:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement