facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री मोदी का पुणे दौरा रद्द, नयी तारीख का बाद में होगा ऐलान

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री का पुणे दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके दौरे की नयी तारीख का बाद में ऐलान किया जाएगा।

Last Updated- September 26, 2024 | 1:53 PM IST
PM Modi to visit Russia from October 22-23 to attend Brics summit PM मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर रहेंगे

PM Modi Pune Visit: पुणे में भारी बारिश की वजह से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी को अपने इस दौरे के दौरान पुणे में जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक मेट्रो ट्रेन लाइन को हरी झंडी दिखानी थी और 22,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करना था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री का पुणे दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके दौरे की नयी तारीख का बाद में ऐलान किया जाएगा। बुधवार शाम को भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल एसपी कॉलेज मैदान में कीचड़ हो गया था। मौसम विभाग ने पुणे और मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पुणे विभागीय आयुक्त चंद्रकांत पुलकुंडवार ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री का पुणे दौरा रद्द कर दिया गया है और कार्यक्रम आधिकारिक रूप से स्थगित कर दिया गया है।’’

महा-मेट्रो के प्रवक्ता हेमंत सोनावणे ने बताया, ‘‘आईएमडी द्वारा बृहस्पतिवार के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश के लिए) के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यदि बारिश होती है तो कार्यक्रम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।’’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कॉलेज मैदान का दौरा करने के बाद कहा था कि किसी को कोई असुविधा न हो, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 1:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement