facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजीव गांधी बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सफर करना 18 फीसदी हुआ महंगा, इस तारीख तक के लिए बढ़ा टोल शुल्क

Advertisement

MSRDC के प्रवक्ता ने बताया कि कार और जीप के लिए एक ओर की यात्रा पर 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा जबकि मिनीबस, टेम्पो और इसी तरह के अन्य वाहनों से 160 रुपये लिया जाएगा।

Last Updated- March 29, 2024 | 5:58 PM IST
Traveling on Rajiv Gandhi-Worli Sea Link becomes costlier by 18%, toll fee increased till this date राजीव गांधी बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सफर करना 18 फीसदी हुआ महंगा, इस तारीख तक के लिए बढ़ा टोल शुल्क

मुंबई के राजीव गांधी बांद्रा-वर्ली सी लिंक पुल पर टोल शुल्क करीब 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है और नयी दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। सी लिंक पर अब कार से गुजरते हैं तो 85 रुपये की जगह 100 रुपये टोल देना होगा। टोल की दरों में बढ़ोत्तरी की जानकारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) की तरफ से शुक्रवार दी गई ।

MSRDC के प्रवक्ता ने बताया कि कार और जीप के लिए एक ओर की यात्रा पर 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा जबकि मिनीबस, टेम्पो और इसी तरह के अन्य वाहनों से 160 रुपये लिया जाएगा। अरब सागर पर बने इस केबल पुल के जरिये ट्रकों के एक ओर से गुजरने पर 210 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। अब तक, आठ लेन वाले इस पुल से एक ओर से गुजरने पर कार एवं जीप के लिए 85 रुपये, मिनीबस के लिए 130 रुपये और ट्रक एवं बस के लिए 175 रुपये का शुल्क निर्धारित था। ये दरें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी थीं।

सी लिंक पर टोल शुल्क की नई दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होगी और ये 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। साल 2009 में सी लिंक को यातायात के लिए खोला गया था। MSRDC के प्रवक्ता ने कहा कि पुल से बार-बार गुजरने वाले यात्रियों के लिए वापसी यात्रा पास और दैनिक पास की दरें उनके संबंधित एक-तरफा टोल शुल्क से 1.5 गुना और 2.5 गुना होंगी। मासिक पास की लागत उनकी संबंधित एकतरफा यात्रा दरों से 50 गुना होगी।

सी लिंक को दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन मरीन ड्राइव-वर्ली तटीय सड़क और उत्तरी छोर पर बांद्रा-वर्सोवा तटीय सड़क से जोड़ने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल में दक्षिण मुंबई में वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच 10.5 किलोमीटर लंबी तटीय सड़क परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह हिस्सा फिलहाल शुल्क मुक्त है।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement