facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

RSS से जुड़ा किसान मंच BKS अगले हफ्ते दिल्ली में ‘किसान गर्जना’ मार्च निकालेगा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:29 AM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा किसान संगठन भारतीय किसान संघ (BKS) किसानों की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न राहत उपायों की घोषणा की मांग को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का ‘किसान गर्जना’ विरोध मार्च निकालेगा।

बीकेएस की कार्यकारी समिति के सदस्य नाना आखरे ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि फल, सब्जियां, अनाज, दूध आदि उपलब्ध कराने वाले किसान आज अपनी कृषि उपज का पर्याप्त मूल्य न मिलने से ‘बहुत निराश’ हैं और इसके कारण आत्महत्या कर रहे हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, “किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए बीकेएस सभी कृषि उपज के बदले उपयुक्त मूल्य के भुगतान की मांग करता है। साथ ही कृषि उपज पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) नहीं लगाया जाना चाहिए और किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाई जानी चाहिए।”

आखरे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को होने वाली ‘किसान गर्जना’ रैली में देशभर के लाखों किसान हिस्सा लेंगे। BKS ने यह भी मांग की कि सरकार को अनुवांशिक रूप से संवर्द्धित (GM) सरसों के बीज को मंजूरी नहीं देनी चाहिए और देश की आयात और निर्यात नीति लोगों के हित में होनी चाहिए।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement