facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुंबई में दो कोरोना संक्रमितों की मौत! BMC बोली- इन मौतों का कारण कोविड-19 नहीं, गंभीर रोग से थे ग्रसित

Advertisement

इनमें 14 साल का किशोर नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था और उसे किडनी फेल्योर के साथ-साथ हाइपोकैल्सेमिक दौरे पड़ रहे थे। वहीं, दूसरे 54 वर्षीय मरीज कैंसर का इलाज करा रहे थे।

Last Updated- May 20, 2025 | 9:51 PM IST
Covid 19
फोटो क्रेडिट: Freepik

मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल में रविवार देर रात दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने साफ किया कि इन मौतों का कारण कोविड-19 नहीं, बल्कि मरीजों को दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थी। मृतकों में एक 14 साल का किशोर और 54 साल का एक व्यक्ति शामिल है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 साल का किशोर नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था और उसे किडनी फेल्योर के साथ-साथ हाइपोकैल्सेमिक दौरे पड़ रहे थे। वहीं, दूसरे 54 वर्षीय मरीज कैंसर का इलाज करा रहे थे। BMC के बयान के अनुसार, दोनों मरीज मुंबई के निवासी नहीं थे। किशोर सिंधुदुर्ग का रहने वाला था, जबकि दूसरा मरीज डोम्बिवली का रहने वाला था। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कोविड-19 ने इन मौतों में केवल एक छोटी भूमिका निभाई थी। BMC ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही और बताया कि कोविड-19 अब एक सामान्य श्वसन संक्रमण की तरह व्यवहार कर रहा है।

Also Read: चीनी रिसर्चर्स ने एक नए कोरोना वायरस की खोज की, लेकिन क्या इंसानों को इससे खतरा हो सकता है?

मुंबई में बढ़े हैं कोविड को मामले

मई 2025 में मुंबई में कोविड-19 के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन BMC का कहना है कि ये मामले छिटपुट हैं। जनवरी से अप्रैल तक कोविड-19 के मरीजों की संख्या बहुत कम थी। 19 मई तक भारत में कोविड-19 के 257 सक्रिय मामले हैं, जिनमें महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। केरल में सबसे ज्यादा 95 सक्रिय मामले हैं और वहां एक मौत भी दर्ज की गई है। BMC ने आश्वासन दिया कि सात पहाड़ी और कस्तूरबा अस्पतालों में कोविड-19 के लिए स्पेशल बेड उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर और व्यवस्था की जा सकती है।

इस बीच, सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की खबरों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति की समीक्षा की। सोमवार को नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई, जिसमें नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC), इमरजेंसी मेडिकल रिलीफ (EMR), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्रीय अस्पतालों के विशेषज्ञ शामिल हुए।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement