facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही निर्णय लें चुनाव आयोग : उद्धव ठाकरे

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 8:16 PM IST
Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह 14 फऱवरी को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ही पार्टी के धनुष-तीन चुनाव चिन्ह पर अपना निर्णय दें।

उन्होने विश्वास जताया कि अदालत की अगली सुनवाई में अदालत 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए चुनाव आयोग से पार्टी के विभाजन के बाद चुनाव चिन्ह पर अपना फैसला सुनाने का आह्वान किया।

ठाकरे ने सवाल किया गया कि निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के नाम और उसके धनुष और तीर के चिह्न पर रोक क्यों लगा दी, जबकि प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे गुट ने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है।

ठाकरे ने अफसोस जताते हुए कहा कि कैसे आजकल कोई भी धन बल का उपयोग करके पीएम या सीएम बन सकता है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली असंवैधानिक राज्य सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और बहुत जल्द गिर जाएगी। महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि यह सरकार कैसे चलाई जा रही है। यह असंवैधानिक सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। यह बहुत जल्द गिर जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुछ विधायकों के बागी हो जाने के बाद शिवसेना पिछले साल दो गुटों में बंट गई थी। इसके बाद शिंदे के गुट और उद्धव के गुट ने पार्टी के नाम और उसके चिह्न पर अपना दावा पेश करने की कोशिश की थी।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 8:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement