facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महुआ ने की बुच के खिलाफ लोकपाल में शिकायत, CBI-ED जांच की मांग

Advertisement

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘माधवी पुरी बुच के खिलाफ लोकपाल में मेरी शिकायत इलेक्ट्रॉनिक तरीके से और भौतिक रूप में दाखिल की गई है।

Last Updated- September 13, 2024 | 10:43 PM IST
Mahua files complaint against Butch in Lokpal, demands CBI-ED investigation महुआ ने की बुच के खिलाफ लोकपाल में शिकायत, CBI-ED जांच की मांग

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने सेबी अध्यक्ष माधवी पुरी बुच के खिलाफ लोकपाल में एक शिकायत दर्ज कराई है। तृणमूल सांसद ने कहा कि लोकपाल को इसे प्रारंभिक जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भेजना चाहिए जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पूरी तरह जांच होनी चाहिए।

महुआ ने अपनी शिकायत की ऑनलाइन प्रति और भौतिक प्रति का स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘माधवी पुरी बुच के खिलाफ लोकपाल में मेरी शिकायत इलेक्ट्रॉनिक तरीके से और भौतिक रूप में दाखिल की गई है।

लोकपाल को 30 दिन के अंदर इसे प्रारंभिक जांच के लिए सीबीआई और ईडी को भेजना चाहिए और फिर प्राथमिकी दर्ज कर पूरी तरह जांच होनी चाहिए। इसमें शामिल हर एक व्यक्ति को तलब करने और हर कड़ी की जांच की जरूरत है।’ तृणमूल कांग्रेस सांसद ने पोस्ट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को भी ‘टैग’ किया है।

अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पहले बुच के खिलाफ हितों के टकराव का आरोप लगाया था। बुच ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। कांग्रेस ने भी इस मामले में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख बुच के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाया था। आरोप यह भी था कि बुच और उनके पति ने मुंबई की एक कंपनी से आय अर्जित की जिसकी सेबी ने कई मामलों में जांच की।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 10:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement