facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार का प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS का तबादला, अमित अग्रवाल बने Aadhaar के सीईओ

Advertisement

अग्रवाल (1993 बैच) और सिंह (1997 बैच) छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं।

Last Updated- June 12, 2023 | 10:57 AM IST
Aadhaar

केन्द्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का महानिदेशक नियुक्त किया है। अग्रवाल (1993 बैच) और सिंह (1997 बैच) छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। सिंह वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं और उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

रविवार देर रात जारी आदेश के अनुसार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ऋचा शर्मा को सिंह के स्थान पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में भेजा गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी को केन्द्रीय सूचना आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है।

मुंबई के विशेष आर्थिक क्षेत्र में सांताक्रूज विशेष निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास आयुक्त श्याम जगन्नाथन अब पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में महानिदेशक (पोत परिवहन) होंगे। आदेश के अनुसार वरिष्ठ नौकरशाह संजीव कुमार चड्ढा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, वुमलुनमंग वुलनाम आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा रमेश कृष्णमूर्ति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे।

आदेश के अनुसार कम से कम 13 वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है। एल एस चांगसन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव, आर आनंद भूमि संसाधन विभाग में अतिरिक्त सचिव और मनिंदर कौर द्विवेदी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगी।

आदेश में कहा गया है कि द्विवेदी लघु किसानों के कृषि-व्यवसाय संघ में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव विपिन कुमार को इसी विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वर्तमान में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुनील कुमार बर्नवाल को शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने दो अधिकारियों के पदों को अस्थायी रूप से उन्नत किया है और उन्हें भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर पर लाया गया है। इसके अनुसार पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठी अब अतिरिक्त सचिव के पद और वेतनमान पर होंगे। आदेश में कहा गया है कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement