facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

‘ममता की हालत स्थिर, चोट से उबर रही हैं’

Advertisement

ममता के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी उन्हें एसएसकेएम अस्पताल लेकर आए थे जहां उनके माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांका लगाया गया था।

Last Updated- March 16, 2024 | 12:00 PM IST
WB CM Mamata banarjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति ‘ठीक’ है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 69 वर्षीय ममता चोट से उबर रही हैं। सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने पीटीआई-भाषा से कहा, “मुख्यमंत्री ठीक और स्थिर हैं।

वह चोट से उबर रही हैं। चोट के कारण होने वाला दर्द भी काफी कम हो गया है। फिर भी उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को रात में अच्छी नींद आई।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो बृहस्पतिवार शाम को अपने कालीघाट स्थित आवास में गिर गयी थीं जिससे उनके माथे और नाक पर गंभीर चोटें आयी थीं। ममता के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी उन्हें एसएसकेएम अस्पताल लेकर आए थे जहां उनके माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांका लगाया गया था।

चिकित्सकों के तीन सदस्यीय दल ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास जाकर उनकी आवश्यक जांच की। उन्होंने कहा, “हमारे चिकित्सक आज बनर्जी की फिर जांच कर सकते हैं। यह अभी तय नहीं है कि वह एसएसकेएम आएंगी या हमारे चिकित्सक उनके आवास जाएंगे।”

Advertisement
First Published - March 16, 2024 | 12:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement